ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा कांग्रेस का हल्लाबोल: स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र का घेराव…. भारी बल की तैनाती के बीच युवा कांग्रेस ने रखी अपनी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

युवा कांग्रेस का हल्लाबोल: स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र का घेराव…. भारी बल की तैनाती के बीच युवा कांग्रेस ने रखी अपनी बात

By @dmin
Published: March 1, 2021
Share
Youth Congress's hullabaloo: Demand for jobs for local youth besieges BSP
Youth Congress's hullabaloo: Demand for jobs for local youth besieges BSP
SHARE

भिलाई। युवा कांग्रेस ने एक बार फिर भिलाई इस्पात संयंत्र के खिलाफ हल्लाबोल कर दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र में भिलाई व छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने संयंत्र का घेराव किया। इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बेरिकेटिंग की गई व उग्र होते युवाओं पर पानी की बौछारे भी की गई लेकिन युवाओं ने अपना प्रदर्शन जारी रखा।
बता दें कि भिलाई में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस लगातार आंदोलनरत है। हल्लाबोल के पहले चरण में युवा कांगे्रस ने बीएसपी व सेल प्रबंधन को इस आशय में मांग पत्र सौंपा था। प्रबंधन ने इसके लिए समय मांगा था। समय पूरा होने के बाद भी सेल व भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इसे देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने फिर से हुंकार भरी और हल्लाबोल का दूसरा चरण शुरू किया। इसके तहत रविवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने सेक्टर-1 मेन गेट के समीप प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने प्रदर्शन कारियों के साथ की बैठक

युवा कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन के देख बीएसपी प्रबंधन भी सकते में आ गया। आनन फानन में युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बैठक कर उनकी मांगों को जाना। इस दौरान युवा कांग्रेस ने अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि हम सिर्फ भिलाई व छत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने की मांग कर रहे हैं। आने वाले समय में यदि हमारी मांग पूरी नही हुई तो हल्ला बोल आगे भी होगा। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, जिला काग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्षा तुलसी साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निशाकान्त पांडेय, पूर्व पार्षद मंगा सिंह, छाया पार्षद अनीस खान, जिला प्रभारी अशरफ हुसैन, प्रदेश सचिव संदीप वोरा, जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष अय्यूब खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला महासचिव जुल्फिकार सिद्दीकी, भिलाई महासचिव नेतराम साहू सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

नहीं रहे शेयर बाजार के बिग बुल, 62 की उम्र में ली आखिरी सांस
पुरुषों की ऊंची कूद में भारत को दो पदक, पीएम ने दी बधाई, कहा- आप पर गर्व
सड़क हादसा, यूपी रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, 22 लोग घायल
Railway Breaking : दुर्ग से जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नवरात्रि में डाेंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
Gustakhi Maaf: गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच ड्रग्स का बहनापा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंगाली वेशभूषा और असमिया गमछा में वैक्सीन लगवाने पहुंचे पीएम मोदी… भारत को कोरोना मुक्त कराने जनता से की अपील
Next Article MLA Devendra Yadav appealed public opinion: Listened to the विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जनदर्शन: लोगों की समस्याएं सुनी, खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?