ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने पीएम ओली को दिया बड़ा झटका, संसद भंग करने का फैसला पलटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने पीएम ओली को दिया बड़ा झटका, संसद भंग करने का फैसला पलटा

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
SHARE

काठमांडू (एजेंसी)। अपने एक ऐतिहासिक फैसले में नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने प्रतिनिधि सभा यानि नेपाल संसद को भंग करने के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के 20 दिसंबर के एक फैसले को पलट दिया है।
सदन भंग करने के मामले पर फैसला सुनाते हुए, मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व वाली संवैधानिक पीठ ने ओली के फैसले को पलट दिया और सरकार को 13 दिनों के भीतर सदन की बैठक बुलाने की सिफारिश करने का निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि बीते 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सिफारिश की थी कि नेपाल की संसद को भंग कर दिया जाए। प्रधानमंत्री ओली ने आरोप लगाया था कि उन्हें संसद भंग करने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि पार्टी के भीतर नेता उन्हें अच्छे से काम नहीं करने दे रहे थे। उस वक्त भी नेपाल के कई संविधान विशेषज्ञों ने कहा था कि प्रधानमंत्री ओली को इस तरह से संसद भंग करने का कोई अधिकार नहीं है।
नेपाली प्रधानमंत्री ओली के इस फैसले के खिलाफ सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्य सचेतक देव प्रसाद गुरुंग सहित कई अन्य लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में 13 याचिकाएं दायर की थीं। इन सभी याचिकाओं में नेपाली संसद के निचले सदन के बहाली की मांग की गई थी। इन्हीं याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

CG Crime : छत्तीसगढ़ के इस जिले का जनसूचना अधिकारी गिरफ्तार… खुद को कुंवारा बताकर शिक्षिका से किया था दुष्कर्म
मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेषज्ञों ने की खुलकर बात, डॉ वर्णिका शर्मा ने कहा- बेहतर जागरुकता की ज़रूरत
सीएम हाउस में हुई बजट की तैयारियों की समीक्षा बैठक
सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा
सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर जारी नहीं हो सका शबनम का डेथ वारंट, जानिए इस बार क्या रही वजह फिर जारी नहीं हो सका शबनम का डेथ वारंट, जानिए इस बार क्या रही वजह
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोविड के सक्रिय मामले 1.5 लाख से नीचे….. 21 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं…. टीकाकरण की संख्या 1.17 करोड़ से अधिक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?