ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुशखबरी: सरकार नहीं वसूलेगी कोई भी नया टैक्स, जानिए कारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

खुशखबरी: सरकार नहीं वसूलेगी कोई भी नया टैक्स, जानिए कारण

By @dmin
Published: February 18, 2021
Share
अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, दूसरी तिमाही में 22.5 फीसदी घटा कर संग्रह
अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, दूसरी तिमाही में 22.5 फीसदी घटा कर संग्रह
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी। 16 जनवरी को देश में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। ऐसे में सरकार का खर्च भी काफी प्रभावित हुआ और यह अनुमान लगाया जा रहा था कि महामारी से निपटने में हुए अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए मोदी सरकार कोविड सेस लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। 

आम आदमी पर नहीं लगेगा कोई भी नया कर
लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, सरकार ने कहा है आम आदमी पर कोई भी नया कर नहीं लगाया जाएगा। यानी अमीरों पर जो कोविड सेस लगाने की मांग उठी थी, वह नहीं लगाया जाएगा। एक फरवरी 2021 को पेश हुआ बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।

इसलिए लिया कोविड सेस नहीं लगाने का फैसला
दरअसल, सरकार चाहती है कि संकट के इस समय में लोगों को पैसों की दिक्कत न हो। कोविड सेस लगाने से लोगों के हाथों में आने वाला पैसा कुछ कम हो जाएगा और ऐसे में लोग खर्चे कम कर देंगे। इसलिए सरकार ने नया कर न वसूलने का फैसला लिया। मौजूदा स्थितियों से उबरने के लिए यह जरूरी है कि अधिक मांग पैदा हो, ताकि लोग तेजी से पैसे खर्च करें और अर्थव्यवस्था में करंसी सर्कुलेट हो। 

अधिकारियों ने दिया था सेस या सरचार्ज का सुझाव
लॉकडाउन के दौरान टैक्स अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि टैक्स डेफिसिट की भरपाई के लिए सरकार आय पर सेस या सरचार्ज लगा सकती है। मालूम हो कि सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। इसके साथ ही राज्यों ने भी शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी। आर्थिक गतिविधि को पटरी पर लाने के लिए सरकार का एक वर्ग और टैक्स कंसल्टेंट वैक्सीन के नाम पर टैक्स लगाने के पक्ष में थे। रिपोट्र्स के अनुसार, एक जानीमानी फर्म के एक कंसल्टेंट ने कहा था कि आय पर एक से दो फीसदी सेस से कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले भी सरकार हेल्थ सेस लगा चुकी है। 

देवेन्द्र ने तोड़ा एक जीत-एक हार का रिकार्ड, भिलाई में कद्दावर भाजपा नेता को हराया
वन होम वन ट्री: महाअभियान से जुडे हजारों हाथ… पौधा लेने जन समूह की लगी कतार… आयुक्त व एल्डरमेन ने बताए पौध के लगाने तरीके
वन मंत्री अकबर ने की हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा…. उद्योगों द्वारा कोष में देय राशि शीघ्र जमा करने दिए निर्देश
वैशाली नगर के युको बैंक में सेंधमारी की कोशिश…. गैस कटर व अन्य औजारों के साथ पकड़ाया युवक…. पूछताछ में आरोपी को बताई चौंकाने वाली बात
बिहार में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, दो जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रवासी श्रमिकों के लिए संबल बनी मनरेगा : 241 प्रवासी श्रमिकों को मिली 11 लाख रूपए से अधिक की मजदूरी प्रवासी श्रमिकों के लिए संबल बनी मनरेगा : 241 प्रवासी श्रमिकों को मिली 11 लाख रूपए से अधिक की मजदूरी
Next Article BM Hospital honored for outstanding service and noble initiative उत्कृष्ठ सेवा व नेक पहल के लिए बीएम हॉस्पिटल सम्मानित…. सड़क सुरक्षा माह के समापन पर आईजी ने किया सम्मान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?