ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,610 नए मामले, 100 मरीजों ने तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,610 नए मामले, 100 मरीजों ने तोड़ा दम

By @dmin
Published: February 17, 2021
Share
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना से संक्रमित मामलों में हल्का उछाल देखा गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,610 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,09,37,320 हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 11,610 नए मामले साामने आए हैं और कुल संक्रमित मामले 1.09 करोड़ के पार चले गए हैं। वहीं एक दिन में होने वाली मौतों की बात करें तो बुधवार को 100 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है।

पिछले 24 घंटे में मृतकों की संख्या 100 आने के बाद देश में वायरस से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,55,913 हो गया है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों में एक बार फिर कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 11,833 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.33 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।
हालांकि कुछ दिन पहले दैनिक संक्रमित मामलों और ठीक हुए मामलों में काफी अंतर आ रहा था, जिस वजह से सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में 1,36,549 मरीजों का ही कोरोना का इलाज चल रहा है। ये संख्या काफी दिनों से दो लाख से कम बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में 11,833 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में कुल रिकवर मरीजों का आंकड़ा 1,06,44,858 हो गया है। इधर टीकाकरण अभियान की बात करें तो देश में अब तक 89,99,230 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 20,79,77,229 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,44,931 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

कार के सनरूप पर मस्ती पड़ी भारी, यातायात पुलिस ने चालान भी काटा और चालक का लाइसेंस भी किया सस्पेंड
लोगों की जान बचाने के लिए बेच दी 22 लाख की कार, 4 हजार कोरोना मरीजों तक पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर
डीजीपी अवस्थी का आईजी और एसपी को दिए निर्देश: चिटफंड प्रकरणों में कंपनी मालिकों पर जल्द हो सख्त कार्रवाई
01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु विशेष शिविर लगाया जाएगा
CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात और इंटरनेट इस्तेमाल करना, दरें बढ़ाने की तैयारी में टेलिकॉम कंपनियां एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात और इंटरनेट इस्तेमाल करना, दरें बढ़ाने की तैयारी में टेलिकॉम कंपनियां
Next Article करीब आठ माह के निचले स्तर पर पहुंचा सोना वायदा, लगातार पांचवें दिन आई गिरावट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?