ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चमोली ग्लेशियर हादसा: एक हफ्ते बाद सुरंग के अंदर से तीन शव बरामद, तेज हुआ सर्च ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चमोली ग्लेशियर हादसा: एक हफ्ते बाद सुरंग के अंदर से तीन शव बरामद, तेज हुआ सर्च ऑपरेशन

By @dmin
Published: February 14, 2021
Share
चमोली ग्लेशियर हादसा: एक हफ्ते बाद सुरंग के अंदर से दो शव बरामद, तेज हुआ सर्च ऑपरेशन
चमोली ग्लेशियर हादसा: एक हफ्ते बाद सुरंग के अंदर से दो शव बरामद, तेज हुआ सर्च ऑपरेशन
SHARE

चमोली (एजेंसी)। उत्तराखंड के चमोली में बीते रविवार(सात फरवरी) को आई आपदा के बाद से अब तक 164 लोग लापता हैं। वहीं, रैणी और तपोवन क्षेत्र से 38 व सुरंग से तीन शव मिल चुके हैं। आपदा के बाद अब तक कुल 41 शव बरामद हुए हैं। सुरंग में फंसे 32 लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीमें लगातार मलबा निकालने में लगी हुई हैं।

Uttarakhand: One more body recovered from Tapovan tunnel today; a total of 41 bodies recovered so far, says State Disaster Response Force pic.twitter.com/TdSXFu7g45

— ANI (@ANI) February 14, 2021

डीएम ने किया बैराज साइड का निरीक्षण
तपोवन में दो शव मिलने के बाद जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बैराज साइड का निरीक्षण किया। उनके साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहीं। डीएम का कहना है कि तलाश अभियान तेजी से चल रहा है। बैकअप में सात एंबुलेंस, पोस्टमार्टम टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रखा गया है। अगर कोई भी व्यक्ति जिंदा बरामद किया जाता है तो उसे तुरंत उपचार देने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

pic.twitter.com/zciJ7DXwbh

— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) February 14, 2021

उत्तराखंड के थे मृतक
जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह मिले शव उत्तराखंड के निवासी थे। शवों की शिनाख्त अनिल सिंह निवासी कालसी और आलम सिंह निवासी लोयर गांव, गुल्लर घाटी के रूप में हुई है। आलम सीनियर इलेक्ट्रॉशियन था, जबकि अनिल वेल्डर था। अन्य लोग सुरंग से कुछ दूर हो सकते हैं। तलाशी अभियान जारी है। 

Recovered 2 bodies from the slush of the main tunnel at tapovan where rescue operation was going on since 7th Feb.. Uttarakhand police SDRF and NDRF jawans taking out the body .. pic.twitter.com/o2ZzSyfOs8

— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) February 14, 2021

सुबह पांच बजे सुरंग के अंदर से मिले दो शव
उत्तराखंड के चमोली में आपदा के एक हफ्ते बाद तपोवन में सुरंग के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। चमोली थाना प्रभारी जोशीमठ सतेंद्र सिंह के अनुसार पहला शव सुबह करीब पांच बजे मिला। इसके बाद आगे खोदाई करने पर दूसरा शव बरामद हुआ। 33 लोगों की खोज अभी भी जारी जारी है। चार लोग और दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनके पास तक नहीं पहुंचा जा सका है।
बता दें कि सुरंग के अंदर से मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। रात में जमीन के अंदर सपोर्ट नहीं मिलने पर सुरंग में ड्रिल कार्य बंद कर दिया गया था। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि निर्धारित दूरी तक ड्रिल के बाद पानी निकल रहा है। सम्भवत: नीचे पानी और मलबा घुसा है। बता दें कि आपदा में अब तक 164 लोग अभी भी लापता हैं। जबकि रैणी और तपोवन क्षेत्र से 38 व सुरंग से दो शव मिल चुके हैं। 

छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष: क्या वाकई प्रदेश में बदल जाएगा सीएम… कल दिल्ली में एआईसीसी की बैठक में हो सकता है फैसला… सीएम व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब
Gustakhi Maaf: फेफड़ा ही नहीं बचा तो कोरोना खा जाएगा
व्हील ऑफ होप: ओएसिस फर्टिलिटी के साथ सपनों को साकार करने की अनोखी पहल
मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022: बैडमिंटन का महामुकाबला, हर एक प्वॉइंट के लिए हो रही मशक्कत
दुर्ग वन मंडल परिसर में शुरू हुई फारेस्ट लाईब्रेरी, फ्री में पढ़ सकेंगे ज्ञानवर्धक किताबें, न्यूज पेपर व मैग्जीन भी होंगी उपलब्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने जताया दुख
Next Article जय जवान जय किसान के उद्घोष के साथ बैलगाड़ी में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा जय जवान जय किसान के उद्घोष के साथ बैलगाड़ी में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?