ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का चक्काजाम: छत्तीसगढ़ में दिखा व्यापक असर…. कोसानाला टोलप्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का चक्काजाम: छत्तीसगढ़ में दिखा व्यापक असर…. कोसानाला टोलप्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

By @dmin
Published: February 6, 2021
Share
Congress in support of the farmers' movement: A big impact was seen in Chhattisgarh
Congress in support of the farmers' movement: A big impact was seen in Chhattisgarh
SHARE

भिलाई। किसान आंदोनल के तहत शनिवार को देशभर में चक्काजाम किया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में चक्काजाम किया जा रहा है। किसानों के समर्थन में चक्काजाम का प्रदेश में व्यापक असर देखने को मिला। दुर्ग जिले म 4 प्वाइंट पर कांग्रेस चक्काजाम किया। नेशनल हाईवे पर 7 जगह बाधित रहा। इसमें इसमें अंजोरा बाईपास, कोसानाला, सिरसागेट, कांजी हाउस कुम्हारी, नंदिनी में पथरिया मोड़, धमधा बस स्टैंड और फुण्डा मोड़ जामगांव में चक्काजाम किया गया। इसी प्रकार राजधानी रायपुर में आरंग रोड पर रसनी के पुराने टोल नाका और पुराने धमतरी रोड पर बोरियाखुर्द के पास सड़क रोका गया। चक्काजाम के कारण कोसानाला टोल प्लाजा सहित अन्य जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
बता दें कि रविवार को केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन की कड़ी में तीन घंटे के चक्काजाम की घोषणा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सहित कई संगठनों ने इस चक्काजाम का समर्थन किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसके समर्थन में प्रदेश भर में नेशनल हाइवे को जाम करने का निर्णय लिया है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से कांग्रेस पार्टी द्वारा चक्काजाम किया गया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश में सभी जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया। राजधानी रायपुर व दुर्ग में पुलिस ने पहले से तैयारी कर रूट डायवर्ट किया है।


पुलिस विभाग ने किया डायवर्सन
चक्काजाम को देखते हुए दुर्ग जिले में पुलिस विभाग द्वारा रोड़ डायवर्सन का दोपहिया वाहनों व चार पहिया वाहन चलकों की परेशानी को काफी हद तक कम कर दिया। इसके तहत अंजोरा बाईपास से रायपुर जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन दुर्ग शहर होते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फुण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग ऑप्शन दिया गया। दुर्ग शहर व नेहरू नगर से रायपुर जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन नेहरू नगर ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज का प्रयोग करते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का विकल्प दिया गया। कैंप, जामुल, खुर्सीपार व सेक्टर एरिया से रायपुर जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर से और भिलाई -3 से रायपुर जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन कुम्हारी चौक से मुरमुंदा से सिलतरा रायपुर या उरला- करुदडीह-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का विकल्प दिया गया। इसी प्रकार रायपुर से आने वाले वाहन अमलेश्वर- मोतीपुर- उतई-फूण्डा-उतई मार्ग या बिरगांव-मुरमुंदा -जामुल-कोहका कुरूद-जुनवानी मार्ग का विकल्प दिया गया।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता
दुर्ग जिले में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,सुश्री नीता लोधी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सीजू एंथोनी, पूर्व प्रदेश सचिव महेश जयसवाल, ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप, तुलसी पटेल, प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, दानेश्वरी साहू, मोहन लाल गुप्ता,निरंजय बिसाई, अतुल चंद साहू, मनीष जग्यसी, नरेश सागरवंशी, नितेश कश्यप, कोटेश्वर राव, जानकी साहू, लादू राम सिन्हा, पारस चौहान, अब्दुल तउर पवार, राधा रमन चौबे, इरफान खान, संजीत चक्रवर्ती सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु का शानदार आगाज…. महज आधे घंटे के अंदर जीता पहला मैच… टेनिस में सानिया मिर्जा की जोड़ी पहले दौर में बाहर
IND vs AUS टी-20 : रायपुर में टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लगी लंबी लाइन, 1 दिसंबर को होना है मैच
टिकट दलालों पर रेलवे ने दिखाई सख्ती, एक साल में 96 दलाल पकड़ाए… 28 लाख से ज्यादा की रिकवरी
Bhilai Breaking : सुपेला में नाबालिग किशोरी की हत्या, जोत जंवारा विसर्जन के दौरान बदमाश में किया चाकू से वार
नीति आयोग ने किया देश में डिजिटल बैंक बनाने का प्रस्ताव, जानें कैसे देंगे सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग, उद्योगपति बोलें- न चलाएं कोई अभियान रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग, उद्योगपति बोलें- न चलाएं कोई अभियान
Next Article श्रीकंचनपथ 115 # 6 february 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?