ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब समंदर में छटपटाएगा चीन, ड्रैगन की हेकड़ी तोड़ने आया US का युद्धपोत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अब समंदर में छटपटाएगा चीन, ड्रैगन की हेकड़ी तोड़ने आया US का युद्धपोत

By @dmin
Published: February 4, 2021
Share
अब समंदर में छटपटाएगा चीन, ड्रैगन की हेकड़ी तोड़ने आया US का युद्धपोत
अब समंदर में छटपटाएगा चीन, ड्रैगन की हेकड़ी तोड़ने आया US का युद्धपोत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण चीन सागर में वर्चस्व जमाने की ड्रैगन की कोशिशों को अमेरिका ने नाकाम करने की पूरी तैयारी कर ली है। विश्व के सबसे बड़े, खतरनाक और परमाणु ऊर्जा से संचालित विमान वाहक युद्ध पोत यूएसएस निमित्ज को अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर की ओर रवाना कर दिया है। दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की धमक को कम करने के लिए अमेरिका ने अपने जंगी युद्ध पोत यूएसएस निमित्ज को मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड से हटाकर अब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उतार दिया है। पेंटागन ने घोषणा की है कि यूएसएस निमित्ज को दक्षिण चीन सागर में उतार दिया गया है, जहां पर वह दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र पर नजर रखेगा।

दरअसल, इससे पहले ईरान के साथ तनाव को देखते हुए यूएसएस निमित्ज को मिडिल ईस्ट में तैनान किया गया था। मगर ईरान के साथ कम होते संभावित तनाव को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूएसएस निमित्ज को दक्षिण चीन सागर में तैनात करने का फैसला लिया है। पेंटागन का यह निर्णय इस ओर भी संकेत देता है कि जो सख्ती के मामले में बाइडेन प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नक्शेकदम पर है। यानी बाइडेन ने अपने इस फैसले से साफ कर दिया है कि वह ईरान के प्रति नरम और चीन के प्रति सख्ती कामय रखेंगे।
अब तक जो खबर है, उसके मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अभी तक अपने चीनी समकक्ष से बात नहीं की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि चीन के साथ उलझने से पहले अमेरिका पहले अपने सहयोगियों के साथ बेहतर संबंध पर जोर दे रहा है। नई दिल्ली में चीन पर नजर रखने वालों ने कहा कि बाइडेन प्रशासन के फैसले से संकेत मिलता है कि अमेरिका एशिया प्रशांत क्षेत्र में 36 देशों का साथ देने लिए दक्षिण चीन सागर के आसपास अपनी उपस्थिति बढ़ा सकता है, जिनमें से कई देशों के बीजिंग के साथ सीमा विवाद हैं।
बाइडेन प्रशासन ने पहले ही ताइपे (ताइवान की राजधानी) के लिए अपनी ठोस प्रतिबद्धता की पुष्टि कर दी है। बाइडेन के इस कदम से संकेत मिलता है कि बाइडेन प्रशासन ताइवान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीति के साथ आगे बढ़ेगा। बता दें कि ताइवन को लेकर बीते कुछ समय से चीन और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। चीन ताइवान को वन चाइना का हिस्सा मानता है। बता दें कि एक अन्य जंगी विमान यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट पिछले महीने दक्षिण चीन सागर पहुंचा था। इनमें यूएसएस बंकर हिल, यूएसएस रसेल और यूएसएस जॉन फिन युद्धपोत शामिल थे। इसके बाद चीन बिफर गया था। अमेरिकी सेना के मुताबिक ‘समुद्र सबका’ (Freedom of The Seas) को लेकर ये कदम उठाया गया है।

ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर
कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट से भ्रम या गड़बड़झाला, प्रदेश में कोरोना रिपोर्ट को लेकर अब उठ रहे हैं सवाल
अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी भिलाई में… 22 जुलाई को होगा भव्य आयोजन
Accident: बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, हादसे में कई लोगों की मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा
यूपी से लौट रही कोरबा पुलिस की टीम हादसे का शिकार, एसआई की मौत और दो आरक्षक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत भारत में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में मिले 12899 नए मरीज…. स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख से ज्यादा
Next Article संसद सत्र के बीच में ही बंगाल में बड़ा मोर्चा खोलेगी भाजपा, जानें ममता को मात देने को क्या है रणनीति संसद सत्र के बीच में ही बंगाल में बड़ा मोर्चा खोलेगी भाजपा, जानें ममता को मात देने को क्या है रणनीति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?