ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद सत्र के बीच में ही बंगाल में बड़ा मोर्चा खोलेगी भाजपा, जानें ममता को मात देने को क्या है रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

संसद सत्र के बीच में ही बंगाल में बड़ा मोर्चा खोलेगी भाजपा, जानें ममता को मात देने को क्या है रणनीति

By @dmin
Published: February 4, 2021
Share
संसद सत्र के बीच में ही बंगाल में बड़ा मोर्चा खोलेगी भाजपा, जानें ममता को मात देने को क्या है रणनीति
संसद सत्र के बीच में ही बंगाल में बड़ा मोर्चा खोलेगी भाजपा, जानें ममता को मात देने को क्या है रणनीति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के बजट सत्र के बीच में ही भाजपा पश्चिम बंगाल की चुनावी रणनीति पर तेजी से अमल करने जा रही है। छह फरवरी से पार्टी की राज्य में परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत हो रही है। साथ ही एक हफ्ते में राज्य में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य की दौरे पर रहेंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा फरवरी महीने में पांच स्थानों से परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत कर अपने चुनाव अभियान को तेजी देगी।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 फरवरी को नवदीप से पहली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 11 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह कूचबिहार से एक और परिवर्तन यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सरकारी कार्यक्रम में सात फरवरी को हल्दिया में रहेंगे।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वामपंथी दलों से कई नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराने की योजना है। दरअसल भाजपा राज्य में अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए विरोधी दलों में लगातार सेंध लगा रही है ताकि चुनाव के पहले अपनी जमीन को मजबूत किया जा सके। राज्य में भाजपा ने माहौल को गरमा दिया है और अब वह हर बूथ पर अपने लोगों को खड़ा कर मतदान की रणनीति को अमलीजामा पहनाने में लगी हुई है।
संसद के बजट सत्र के पहले चरण के पूरा होने पर भाजपा अपनी संगठनात्मक और भावी चुनावी रणनीति को लेकर भी 14 फरवरी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में विचार-विमर्श करेगी। चूंकि पार्टी की अभी नई कार्यकारिणी गठित नहीं हुई है ऐसे में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी, जिसमें पार्टी के संगठनात्मक और चुनाव प्रभारियों की रिपोर्ट को भी सामने रखा जाएगा।
भाजपा का फोकस इस समय पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पद्दुचेरी के विधानसभा चुनाव पर है।पद्दुचेरी जहां भाजपा सबसे कमजोर है वहां पर भी उसने कांग्रेस व अन्य दलों में सेंध लगाकर कुछ नेताओं को अपने खेमे में लाया है, ताकि राज्य में नई विधानसभा में वह अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके।

CG Crime : गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर तांत्रिक ने किसान से की ठगी, 13 लाख व सोने के जेवर लेकर फरार
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके अविस्मरणीय योगदान को किया नमन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक: अधिनियम में संशोधन की अनुशंसा : कलेक्टर के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी दो माह में दें अनुमति
रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित… जानिए क्या है वजह
CG Crime : पैसों के लिए बेटे ने खेला खूनी खेल, माता-पिता व दादी की हत्या कर सेनेटाइजर से जलाई लाशें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब समंदर में छटपटाएगा चीन, ड्रैगन की हेकड़ी तोड़ने आया US का युद्धपोत अब समंदर में छटपटाएगा चीन, ड्रैगन की हेकड़ी तोड़ने आया US का युद्धपोत
Next Article सोना-चांदी: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत चार दिनों में 2000 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी है कीमत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?