भिलाई। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज से हो गई है। 31 जनवरी से शुरू अभियान दो फरवरी तक चलेगा। इसके लिए प्रदेश में 14 हजार बूथ बनाए गए हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि इसके पश्चात भी पोलियो का खतरा बना हुआ है।
आज देशभर में पल्स पोलियो अभियान जारी है और इसके तहत अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद की खुराक पिलानी चाहिए। पल्स पोलियो अभियान भारत सरकार की महत्वकांक्षी अभियान है। इसके तहत 1 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाती है। यह खुराक बच्चों के लिए अनिवार्य है। इसी कार्यक्रम के तहत आज वार्ड क्रमांक-19 शास्त्री नगर के शासकीय प्राथमिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिसमें वार्ड की मितानिनों व आंगनबाड़ी सहायिकाओं जैसे सविता डाकोरे, मधु साहु, सरोज साहु, रंजीता वर्मा खिलेश्ववरी साहु, प्रतिभा, दुर्गा कुठारे ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और अपने शहर, प्रदेश और देश को पोलिया मुक्त देश बनाने का सकंल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जोहन सिन्हा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और सहायिकाओं का उत्साहवर्धन किया एवं पालकों से बच्चों को दवा पिलाने की अपील की।
इधर, स्वास्थ्य मंत्री माननीय टीएस सिंहदेव ने राज्य के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने घर तथा आसपास के पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो के कार्य में सहयोग कर देश को प्रदेश को अपने जिले को अपने गांव को अपने घर को पोलियो मुक्त करना, हम सब का सामाजिक दायित्व भी है।