ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री: सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल व भडि़सार जलाशय निर्माण सहित यह की घोषणाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री: सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल व भडि़सार जलाशय निर्माण सहित यह की घोषणाएं

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
Chief Minister attends All India Ramnami Mahasabha Bade Bhajan
Chief Minister attends All India Ramnami Mahasabha Bade Bhajan
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जयस्तंभ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण, कोसीर को उप तहसील बनाने और भडि़सार में जलाशय निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने संत कबीर के दोहे मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में- का उल्लेख करते हुए कहा कि रामनामी समाज के लोगों ने अपने शरीर में राम का नाम गुदवाकर कहीं बाहर ईश्वर को खोजने की बजाए उन्हें खुद में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं। ओढऩी भी राम नाम की ओढ़ते है । प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृ-तिक विरासत को संजोने, संवारने व आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। लगभग 135 करोड़ खर्च कर राम वन गमन पथ का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष 9 जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार किसानों के लिए लगातार हितकारी निर्णय ले रही है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष अभी तक 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान के सुविधापूर्वक उपार्जन के लिए नयी समितियां व धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। कोरोना के चलते उपजी परिस्थितियों से बारदाने की आपूर्ति प्रभावित हुयी, तो राशन के बारदानों व प्लास्टिक बारदानों के साथ किसानों के बारदाने में खरीदी को स्वीकृति दी गयी ताकि खरीदी प्रभावित न हो। रायगढ़ में स्थित जूट मिल को चालू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजगार मिले और बारदानों की होने वाली किल्लत भी दूर की जा सके। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को लगभग 5750 करोड़ रूपए की आदान प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में जमा कराई जा रही है। योजना के तहत तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। चौथी किश्त 31 मार्च के पहले दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती के लिए देश दुनिया में पहली बार गोधन न्याय योजना शुरू की गई। जिसके अंतर्गत दो रूपए किलो में गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौपालकों, किसानों और ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का जरिया मिल रहा है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण से महिलाओं को स्वावलंबन की नयी राह मिली है। पहले लोग धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदते थे , अब गोबर बेचकर ही मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। भूमि की उर्वरता बढ़ रही है। फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि यह मेला हमारी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। यह देश के आजादी से पहले से ही आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष आयोजन का 112 वां साल है। रामनामी समाज की साधना सामाजिक मजबूती का संदेश देती है। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि रामनामी समाज के लोगों का भक्ति मार्ग अद्वितीय है। कड़ी साधना व सामाजिक प्रेम का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। अपने घोषणा के अनुसार कर्जमाफी की और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये पूरे देश में धान की सर्वाधिक कीमत छत्तीसगढ़ में मिल रही है। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जागड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राज्य की योजनाओं पर आधारित कदम-ताल मिलाते हुए दोहे गाकर राउत नाचा की दी प्रस्तुति
कांग्रेस ने किया नगरीय निकाय चुनाव और घोषणा पत्र समिति का ऐलान, पूर्व सीएम भूपेश से लेकर देवेन्द्र यादव तक का नाम
Reliance Industries: मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, मांगी 20 करोड़ की फिरौती
हाईकोर्ट से बीएमसी को लगा झटका, कंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई को बताया दुर्भावनापूर्ण
बीएसपी टाउनशिप में थर्ड पार्टी अलॉटी को बकाया बिलों के भुगतान पर 27 फरवरी तक मिलेगी छूट…. 1 मार्च से एमनेस्टी स्कीम होगी बंद…. बकायादारों को नहीं मिलेगी छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the occasion of National Girl Child Day, Health check-up राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Next Article Helmet Awareness Rally: judge to attend Awareness हेलमेट जागरुकता रैली: हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने रैली में शामिल हुए जज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?