ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेलमेट जागरुकता रैली: हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने रैली में शामिल हुए जज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

हेलमेट जागरुकता रैली: हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने रैली में शामिल हुए जज

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
Helmet Awareness Rally: judge to attend Awareness
Helmet Awareness Rally: judge to attend Awareness
SHARE

दुर्ग। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र. न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर दुपहिया वाहन की दुर्घटनाओं तथा युवा वर्ग में दुपहिया वाहन को तेज गति से चलाये जाने की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दुर्घटनाओं एवं वाहन चालन संबंधी नियमों के प्रति दुर्ग के जनमानस में जागरूकता लाये जाने के संबंध में हेलमेट जागरूकता रैली आयोजित की गई। हेलमेट जागरूकता रैली का शुभारंभ राजेश श्रीवास्तव के द्वारा तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल के द्वारा न्याय सदन गौरव पथ दुर्ग से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया गया।
हेलमेट जागरूकता रैली सर्वप्रथम न्याय सदन गौरव पथ नगर निगम से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट रोड से होते हुए रेल्वेस्टेशन तथा विश्राम गृह होते हुए वापस न्याय सदन गौरव पथ पर समाप्त हुआ। रैली के शुभारंभ कार्यक्रम में श्री राजेश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को कहा कि नक्सली हमले में जितने लोगों की मृत्यु नही होते उससे कही अधिक मृत्यु वाहन दुर्घटना से होती है। वाहन चालक हेलमेट नही पहनते वो केवल जुर्माना से बचने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी समझते है जो बिल्कुल सही नही है। हेलमेट खुद के सिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। वाहन दुर्घटना में हेलमेट पहनने वाले वाहन चालक को कम शाररिक क्षति होती है। आज का दिन उन लोगों को जागरूक करेगा जो यह समझते है कि हेलमेट पहनने से जान नही बचती। न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारी ने हेलमेट जागरूकता रैली में स्वत: अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने के लिए अपने कदम आगे बढाये है ये उनकी सहभागिता को दर्शाता है।
रैली के माध्यम से लोगों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना तथा हेलमेट पहनने पर दुर्घटना में सिर पर लगने वाली चोट से बचने की जानकारी दी गई। यह देखने में आया है कि युवा वर्ग अत्यधिक तेजगति से बिना हेलमेट के अनियंत्रित होकर दुपहिया वाहन को स्पोर्टस बाइकर की तरह चलाकर स्टंट करते है । ऐसे चालक दुर्घटना को स्वयं बुलाते है और अपने जान को जोखिम में डालते है । वाहन चालक अपने जान को जोखिम में डालने के साथ-साथ अन्य लोगो के जान को जोखिम में डाल देते है। किसी के साथ भी घटित वाहन दुर्घटना परिवार एवं पीडि़त को मानसिक क्षति, शाररिक क्षति तथा आर्थिक क्षति देती है। जागरूकता रैली के माध्मय से अधिक से अधिक लोगों तक इस तथ्य को सामने लाया गया कि वाहन दुर्घटना में हेलमेट उन्हें सुरक्षा देता है। हेलमेट पहनने से वे सुरक्षित अपने परिवार के पास पहॅूच सकते है। इस जागरूकता रैली में लगभग 600 लोग सम्मिलित हुए तथा जागरूकता रैली जब इंदिरा मार्केट रोड पर से गुजरी तो कई लोगों ने अति उत्साह से इस रैली को देखा, जब रैली स्टेशन रोड पर पहॅूची तो कुछ लोगों ने हाथ दिखाकर इस रैली को अभिवादन किया। इस रैली के माध्यम से कई हजारों लोग हेलमेट पहनने के लिए जागरूक होकर लाभान्वित हुए। रैली के दौरान जनमानस का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
हेलमेट जागरूकता रैली में जिला न्यायालय दुर्ग के समस्त पुरूष न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारीगण तथा कई अधिवक्तागण ,जिलान्यायालय के तृतीय श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण , पैरालीगल वॉलिटियर के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवा के कर्मचारीगण शामिल हुए । जागरूकता रैली विशेष रूप से यातायात विभाग से अत्यधिक संख्या में ट्रेफिक पुलिस शामिल हुए। जनसामान्य ने भी जागरूकता रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मिडिया के पत्रकार बंधुओं का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कोयला खनन के मुद्दे पर आमने-सामने, सीएम बघेल बोले- सिंहदेव की मुराद होगी पूरी, नहीं चलेगी गोली
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले : खूब पढ़े-खूब बढ़े
पाकिस्तान के ग्वादर शहर में मोहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति को बम से उड़ाया… बलूच विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
देश का सबसे बड़ा थोक बाजार बनेगा नवा रायपुर में, छोटे-बड़े सभी व्यापारियों के लिए होंगी जरूरी सुविधाएं
दक्षिण भारतीय वेशभूषा में दिखे विधायक देवेन्द्र, आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली में आयोजित संभरालू में शामिल होने हुए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister attends All India Ramnami Mahasabha Bade Bhajan अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री: सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल व भडि़सार जलाशय निर्माण सहित यह की घोषणाएं
Next Article Chief Minister, who attended the annual session of the Manwa Kurmi Kshatriya Samaj, said - So far, 86 lakh metric tonnes of paddy has been purchased in Chhattisgarh मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- छत्तीसगढ़ में अब तक 86 लाख मैट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?