ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति को मायके बुलाकर चाकुओं से गोदा, प्रेमी और माता-पिता संग आंख, कान, नाक में डाला फेविक्विक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पति को मायके बुलाकर चाकुओं से गोदा, प्रेमी और माता-पिता संग आंख, कान, नाक में डाला फेविक्विक

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

गया (एजेंसी)। बिहार के गया में पत्नी ने अपने पति को मौत तो दी पर इतनी दर्दनाक की सुनने वालों के होश उड़ जा रहे हैं। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। हैरानी की बात तो ये है कि पत्नी के इस अपराध में उसके माता-पिता भी शामिल थे। घटना को अंजाम देने के लिए उसने पति को मायके बुलाया और माता-पिता व दो अन्य शख्स की मदद से अपने सुहाग को उजाड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले आरोपियों ने युवक का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया, फिर चाकुओं से उस पर कई वार किए। उनका इससे भी मन नहीं भरा तो उसके आंख, मुंह और नाक में फेवीक्विक डाल दिया गया।

साढे 3 साल के बेटे के सामने की हत्या
हत्या की ये दिल दहला देने वाली वारदात मृतक के साढे 3 साल के बेटे के आंखों के सामने ही हुई। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। मृतक की पत्नी का साथ देने वाले दो अन्य शख्स बाइक से शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों को पुलिस गश्त करते हुए मिली, जिन्हें देखते ही आरोपी शव को वहीं पर छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस की मुस्तैदी के कारण शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में वो सफल नहीं हो सके। इसके बाद बोरी में भरी गई लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया।
 
दो आरोपी फरार, तलाश जारी
इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और हत्या में शामिल सास-ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना के सलेमपुर निवासी 25 वर्षीय मुन्ना गुप्ता की हत्या उसकी पत्नी जुली कुमारी, ससुर दुर्गा साव और सास संजू देवी ने मिलकर की। पुलिस ने बताया कि इस घटना में पत्नी का प्रेमी और एक अन्य युवक भी शामिल था जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है जल्द ही इन दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी।

आंख, कान और नाक में फेविक्विक डाल बेरहमी से की हत्या
एसएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी जूली कुमारी कॉलेज के दिनों से ही किसी और लड़के से प्रेम करती थी। बीते वर्ष उसके पति ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ लिया था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े व मारपीट होती थी। इस बीच गुरुवार की रात मुन्ना को जुली ने अपने मायके में बुलाया। जब वो पहुंचा तो सभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुन्ना की जमकर पिटाई की और उसके शरीर पर चाकुओं से वार भी किया। आरोपी इतने पर भी नहीं रुके। उन्होंने मुन्ना के आंख, कान और नाक में फेविक्विक डाल दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में 2 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, फेवीक्विक के रैपर, एक डिब्बा पेट्रोल, नमक का पैकेट व रस्सी बरामद किया है। एसएसपी ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि पूरे मामले का स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाए। 

वैशाली नगर कॉलेज के चार विद्यार्थी नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड़ में हुए शामिल
क्यों है खास रायपुर की यह टीचर जिसे राष्ट्रपति ने भी माना बेस्ट…
बैकलेस बॉडीकॉन गाउन में अवनीत कौर ने ढाया कहर, अपनी कातिलाना अदाओं से छलनी किए दिल
मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल: दुर्ग में केनाल रोड निर्माण के लिए 6.64 करोड़ की स्वीकृत
विधायक देवेन्द्र यादव ने महादेव की पूजा-अर्चना कर भिलाईवासियों की सुख शांति समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नायक फिल्म की तर्ज पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बनीं उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री, कई विभागों की करेंगी समीक्षा नायक फिल्म की तर्ज पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बनीं उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री, कई विभागों की समीक्षा
Next Article SAIL Establishment Day: Plant fraternity 1570 personnel सेल स्थापना दिवस: संयंत्र बिरादरी के 1570 कार्मिक दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?