रायपुर। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को मुंबई से कोविशील्ड वैक्सीन की नई खेप भी रायपुर पहुंच गई है। दूसरी खेप लेकर पहुंचे विमान का हवाई अड्डे पर वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस खेप में 2.65 लाख डोज आए हैं जिन्हें अलग अलग जिलों में भेज दिया जाएगा। कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप इंडिगो एयरलाइंस के नियमित उड़ान के द्वारा पहुंची है। मेन रनवे से कार्गो की तरफ आते हुए विमान पर वॉटर कैनन से पानी की बौछार की गई।
विमान में इस बार वैक्सीन के 23 कार्टन आए हैं। जिनमें 2 लाख 65 हजार डोज रखे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्गो एरिया में जाकर वैक्सीन की खेप रिसीव किया। उसके बाद उसे वैक्सीन वैन में रखकर डीकेएस अस्पताल के पीछे बने राज्य वैक्सीन भंडार तक पहुंचाया गया। वैक्सीन वैन को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ भंडार पहुंचाया गया।
मुंबई कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप लेकर रायपुर पहुुंचा विमान… वॉटर कैनन से हुआ स्वागत




