ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में टीकाकरण : अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका, मात्र 0.18 फीसदी में दिखा दुष्प्रभाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में टीकाकरण : अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका, मात्र 0.18 फीसदी में दिखा दुष्प्रभाव

By @dmin
Published: January 20, 2021
Share
कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप : सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर
कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप : सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लेने वाले कुल लोगों में से 0.18 प्रतिशत में ही प्रतिकूल असर देखने को मिला, जबकि 0.002 प्रतिशत लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जो कि बहुत निम्न स्तर है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव और गंभीर समस्या अब तक नहीं देखने को मिली है। प्रतिकूल असर के नगण्य मामले आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल असर (एईएफआई) के अब तक केवल 0.18 प्रतिशत मामले आए हैं और केवल 0.002 प्रतिशत लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जो कि निम्न स्तर है। जहां तक हमें पता है पहले तीन दिनों में प्रतिकूल असर का यह सबसे कम मामला है। उन्होंने कहा कि भारत में पहले दिन कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सबसे अधिक लोगों को टीके दिए गए।
भूषण ने कहा कि पहले दिन भारत में 2,07,229 लोगों को टीके दिए गए जबकि अमेरिका में पहले दिन 79,458 लोगों का टीकाकरण हुआ। ब्रिटेन में पहले दिन 19,700 और फ्रांस में केवल 73 लोगों को टीके दिए गए। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यहां यह है कि अगर हम पहले सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो अमेरिका में 5,56,208 लोगों का टीकाकरण हुआ जो कि हम तीन दिनों में ही पार कर गए। भूषण ने कहा कि राजस्थान और उत्तरप्रदेश समेत नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण किया है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लक्षद्वीप (89.3 प्रतिशत), सिक्किम (85.7 प्रतिशत), ओडिशा (82.6 प्रतिशत), तेलंगाना (81.1 प्रतिशत), उत्तरप्रदेश (71.4 प्रतिशत), राजस्थान (71.3 प्रतिशत) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में 72 प्रतिशत केरल, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के हैं।

चाइना की दोहरी चाल…बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
तो हमारा हाल भी श्रीलंका जैसा न हो जाए, फ्री बांटने वाली स्कीमों पर पीएम मोदी से बोले अफसर
कोरोना काल में बेहतर सेवाओं के लिए डॉक्टरों सहित 150 से अधिक कर्मियों का हुआ सम्मान… बीएम शाह हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर में आयोजन… कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे हुए शामिल
CG Breaking : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दी 20 साल की सजा, तीन साल बाद हुआ फैसला
एसएसपी ने बैठक में अपराधिक प्रकरणों की समीक्षा, पेंडिंग मामलों के निपटान व प्रभावी पुलिसिंग पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤ भारत में कोरोना: सक्रिय मामले 2 लाख के नीचे….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,823 नए मामले
Next Article भारत ने पूरा किया मित्र देशों से किया वादा…. वैक्सीन की पहली खेप भूटान रवाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?