ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत

By @dmin
Published: January 13, 2021
Share
कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत
कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। 16 जनवरी से देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। देश में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। हालांकि वैक्सीन प्राप्तकर्ता के पास दोनों वैक्सीन में से किसी एक को चुनने का विकल्प नहीं होगा। 

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कई देश ऐसे हैं, जहां एक से ज्यादा वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां पर भी लाभार्थियों को कोई एक विकल्प चुनने का अधिकार नहीं दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने इस बात के संकेत दिए कि भारत में इस प्रणाली को अपनाया जा सकता है। 
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम एक वॉलियंटरी प्रक्रिया है लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के पास ऐसे किसी विकल्प का होना नियमों के तहत आता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज देने के बाद दूसरी डोज देने में 28 दिन का समय अंतराल रखा जाएगा। दूसरी खुराक के 14 दिन बाद इसके प्रभाव के बारे में पता चलेगा।
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में मैन्यूफैक्चर किया जा रहा है और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक में कोवैक्सीन बनाई जा रही है। तीन जनवरी को इन दोनों वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई थी। 
वैज्ञानिकों की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों वैक्सीन का हजारों लोगों पर परीक्षण किया गया है और दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सीरम इंस्टीट्यूट से 110 लाख डोज खरीद रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ने इसकी कीमत सरकार के विशेष अनुरोध के बाद ही 200 रुपये प्रति खुराक रखी है। 
इसके अलावा केंद्र सरकार भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक खरीद रही है। 38.5 लाख कोवैक्सीन की खुराक की कीमत 295 रुपये प्रति डोज है। इसमें टैक्स की कीमत शामिल नहीं है। जबकि 16.5 लाख कोवैक्सीन को मुफ्त में दिया जाएगा। 

कोविड टीका: अभियान चलाकर हर व्यक्ति को लगेगा कोविड का मुफ्त टीकाः कलेक्टर सौरभ कुमार
Big Breaking : कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, अनुसुइया उइके भेजी गई मणिपुर
shreekanchanpath 53 # 06 December 2024
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5625 नए मरीज मिले, 9 की गई जान, एक्टिव केस 32 हजार के पार
आर्मी चीफ नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा, सरकार से पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट
Next Article श्रीकंचनपथ 92 # 13 January 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?