ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट

By @dmin
Published: January 13, 2021
Share
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। घरेलू रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार और निम्न तुलनात्मक आधार के प्रभाव के साथ अगले वित्त वर्ष में देश के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि 11 फीसदी तक जा सकती है। ब्रिकवर्क रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिबंधों में छूट के बाद आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे कोविड-19 से पहले की स्थिति में पहुंच रहीं हैं। 

केवल वही क्षेत्र अभी पीछे हैं जहां सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियमों के चलते कामकाज पूरी गति नहीं पकड़ पाया है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, ‘कोविड-19 से बचाव के लिए प्रभावी टीका विकसित करने में हुई प्रगति और घरेलू अर्थव्यवस्था में उम्मीद से बेहतर सुधार के संकेत मिलने के साथ ही निम्न तुलनात्मक आधार को देखते हुए हमारा मानना है कि वित्त वर्ष 2021-22 में वास्तविक जीडीपी (स्थिर मूल्य के आधार पर) 11 फीसदी बढ़ सकती है। यह वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान 7 से 7.5 फीसदी की अनुमानित गिरावट की तुलना में होगी।

कुछ क्षेत्रों में धीमी गति से होगा सुधार
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा चालू वित्त वर्ष (2020- 21) के लिए जारी जीडीपी वृद्धि के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक देश के सकल घरेलू उत्पाद में 7.7 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट आएगी। रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी दमाही में अर्थव्यवस्था में सकारात्मक स्थिति के साथ वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि कुछ क्षेत्र जहां शारीरिक दूरी के नियमों के कारण गतिविधियां धीमी हैं वहां सुधार की गति धीमी बनी हुई है। 

कृषि क्षेत्र में बरकरार रहेगी वृद्धि 
रिपोर्ट के मुताबिक, इन तमाम बातों के बावजूद टीका विकसित होने के बाद अगले वित्त वर्ष के लिए परिदृश्य में सुधार आया है। इसमें कहा गया है कि कृषि क्षेत्र में अगले वित्त वर्ष में भी 3.5 फीसदी की वृद्धि बरकरार रहेगी। हालांकि उसने कहा है कि यह अनुमान सामान्य मानसून और कृषि सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित हैं। एजेंसी के मुताबिक 2021- 22 में औद्योगिक क्षेत्र में 11.5 फीसदी और सेवा खेत्र में 11 से 12 फीसदी तक वृद्धि हासिल हो सकती है।

Durg Politics: रूद्र गुरू के नवागढ़ की राह पकडऩे की संभावना, निर्मल कोसरे हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार!
कृषि मेला का आयोजन 4 से 5 फरवरी तक, सीएम बघेल शामिल होने मिला न्योता
कुर्सी दौड़ में जीते भूपेश, …पर बाबा मैदान छोडऩे के मूड़ में नहीं… वेटिंग गेम खेलेंगे सिंहदेव… राहुल गांधी के दौरे पर जबरदस्त शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी
असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या 123 हुई, 70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से लौटे परिजनों पर की गई पुष्प वर्षा, गूंजा लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय अमर रहें का नारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत
Next Article कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?