ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चा-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो, स्वालम्बी बने

By @dmin
Published: January 10, 2021
Share
CM Baghel, who attended the program of Ramakrishna Mission
CM Baghel, who attended the program of Ramakrishna Mission
SHARE

नारायणपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हम सब स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर रहे है। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जितना कहे कम है। स्वामी जी ने देश में ही नही पाश्चातय देशों में भी वेदों की जानकरी पहुचाई है। स्वामी जी ने ही हमें विज्ञान की तरफ आगे बढऩे के बात कही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कोलकता के बाद सर्वाधिक समय हमारे रायपुर छत्तीसगढ़ में बिताया है। मुख्यमंत्री ने आश्रम में बिताए गए पलों का भी स्मरण किया और कहा कि स्वामी जी के कारण ही आज नारायणपुर अबूझमाड़ में परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं अन्य गतिविधियों की तारीफ की। श्री बघेल ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ते देख सुखद अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अबूझमाड़ में मनरेगा के तहत तालाब व बाड़ी और गौठान योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि नारायणपुर के अधिकांश क्षेत्र का सर्वे नहीं हुआ है लेकिन हमारी सरकार सबको पट्टा देने की दिशा में काम कर रही है। हमारी सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चे-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो और स्वालम्बी बने।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के छात्राचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों के समक्ष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कलेंडर का विमोचन किया गया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, पार्षद श्री अमित भद्र संगठन पदाधिकारी श्री रजनू नेताम, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के संस्थापक एवं सचिव डॉ ओमप्रकाश वर्मा के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Breaking News : जेवरा सिरसा के फूड प्रोडक्टस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
मुख्यमंत्री साय का धमतरी में विशाल रोड शो, बोले- नगर निकाय में भाजपा की जीत से धमतरी को मिलेगा ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन.. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल हुए शामिल…. विशिष्ठ योगदान के लिए हुए सम्मानित
न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में शामिल हुए अल्लू अर्जुन…
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश यूपी में नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वालों पर योगी का कहर…. बनाए गए चपरासी-चौकीदार
Next Article उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही समुद्र में जा डूबा था इंडोनेशियाई विमान, अब मिल रहे शवों के चिथड़े

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?