ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन प्रक्रिया का किया निरीक्षण…. मितानिनों को किया शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन प्रक्रिया का किया निरीक्षण…. मितानिनों को किया शामिल

By @dmin
Published: January 2, 2021
Share
Health Minister inspects the dry run process of corona vaccination
Health Minister inspects the dry run process of corona vaccination
SHARE

रायपुर। रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने आज पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती प्राथमिक शाला में ड्राई रन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसका निरीक्षण किया और इस दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सबसे पहले जिन्हें वैक्सीन लगना है, उनका पहचान पत्र देखकर रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके पश्चात वैक्सीनेशन कक्ष में ले जाकर वैक्सीन लगाने के बाद पृथक कक्ष में आधे घंटे तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें केन्द्र से जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने ड्राई रन में शामिल मितानिन से बात की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया सटीक तरीके से सम्पन्न करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मीरा बघेल एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ड्राई रन में 28 मितानिनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सात जिलों में आज कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन आयोजित किया गया। ये मॉकड्रिल रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी आज वैक्सीनेशन केन्द्र पहुंचकर ड्राई रन का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य कोल्ड चेन मैनेजमेंट, वैक्सीन की सप्लाई, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों के वैक्सीनेशन साइट पर पहुंचने, उनकी एंट्री, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन व ऑब्जर्वेशन में रखने की तैयारियों को परखना था। प्रथम चरण में हेल्थकेयर में लगे दो लाख 34 हजार लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा।

शिकायत के बाद जांच में खुला मामला, बिना अनुज्ञा के भवन निर्माण पर निगम का चला बुलडोजर
मंत्री केदार की अगुवाई में पहुंचे वन अमले ने सीएम साय को दिया अभा वन खेलकूद का निमंत्रण
अखिल भारतीय तेलुगु सेना की दुर्ग जिला इकाई का गठन, महिला विंग की भी घोषणा… इन्हें मिली जिम्मेदारी
बड़ी कार्रवाई की तैयारी: खुफिया एजेंसियों से मांगी गई स्थानीय आतंकियों की डिटेल
बोर्ड  परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में एफआईआर, पुलिस व साइबर टीम ने शुरू की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container परिवार से दूर पेड़ के पास रहता था बुजुर्ग…. आधी रात झुलसने हुई मौत… जांच में जुटी पुलिस
Next Article Beautification of Sanjay Nagar Talab: will cost Rs. 46 lakh संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण: 46 लाख की लागत से संवरेगा…. नए स्वरूप में दिखेगा तालाब

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?