ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण: 46 लाख की लागत से संवरेगा…. नए स्वरूप में दिखेगा तालाब
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण: 46 लाख की लागत से संवरेगा…. नए स्वरूप में दिखेगा तालाब

By @dmin Published January 2, 2021
Share
Beautification of Sanjay Nagar Talab: will cost Rs. 46 lakh
Beautification of Sanjay Nagar Talab: will cost Rs. 46 lakh
SHARE

भिलाई। महापौर एवं विधायक भिलाई नगर देवेंद्र यादव के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट संजय नगर तालाब का उन्नयन कार्य किया जाएगा। इसका कार्य आदेश निगम ने जारी कर दिया गया है। सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य आदेश जारी होने के बाद जल्द ही इसका भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड चार में आने वाले तथा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले सुपेला के समीप संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है! जिसकी स्वीकृति लागत 46.42 लाख है। कई अड़चनों के बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर संजय नगर सुपेला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए आखिरकर कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। कार्य आदेश जारी होने के बाद संजय नगर तालाब को बेहतरीन तरीके से संवारने का काम किया जाएगा। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जल्द कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।
संजय नगर तालाब के आईलैंड में फव्वारा लगाया जाएगा, घाट के किनारे पाथवे निर्माण किया जाएगा, गार्डन सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे, चारों ओर पेवर ब्लॉक और रैंप बनाएं जाएंगे, सिंचाई के लिए बोर की व्यवस्था की जाएगी, पौधों को पानी देने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा, हाई मास्क लाइट लगाए जाएंगे, तालाब के चारों ओर एलईडी लाइट की रोशनी भी होगी।
संजय नगर सुपेला तालाब शहर के प्रमुख तालाबों में से एक है। महापौर देवेन्द्र यादव ने इस तालाब को संवारने शासन को पत्र प्रेषित करवाया था। स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने तथा कार्य आदेश जारी करने का कार्य भी हो चुका है। इसका काम आजाद मार्केट रिसाली के एजेंसी रविंद्र प्रसाद को दिया गया है। सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 6 माह की अवधि प्रदान की गई है। सौंदर्यीकरण कार्य होने से संजय नगर सुपेला तालाब को एक नया स्वरूप मिलेगा। दिन और सायं काल में भी लोग यहां पर आकर आनंद ले सकेंगे, बच्चे मनोरंजन कर सकेंगे। नेशनल हाईवे से लगे होने के कारण यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin January 2, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Health Minister inspects the dry run process of corona vaccination स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन प्रक्रिया का किया निरीक्षण…. मितानिनों को किया शामिल
Next Article श्रीकंचनपथ 81 # 02 january 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?