ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार ने दी राहत, 15 फरवरी तक बढ़ी FASTag की डेडलाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

सरकार ने दी राहत, 15 फरवरी तक बढ़ी FASTag की डेडलाइन

By @dmin
Published: December 31, 2020
Share
सरकार ने दी राहत, 15 फरवरी तक बढ़ी FASTag की डेडलाइन
सरकार ने दी राहत, 15 फरवरी तक बढ़ी FASTag की डेडलाइन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने फास्टैग (FASTag) की डेडलाइन को लेकर वाहन मालिकों को थोड़ी राहत दी है। अब देशभर में सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग की डेडलाइन 15 फरवरी 2021 तक बढ़ गई है। इससे पहले NHAI की ओर से कहा गया था कि एक जनवरी से कैश टोल कलेक्शन बंद हो जाएगा। लेकिन अब इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है।

अब तक आवंटित किए गए 2.20 करोड़ से ज्यादा FASTag
फास्टैग को एक दिसंबर 2017 के बाद से नए चार पहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही अनिवार्य कर दिया गया था। इस पूरे फैसले को लागू करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन किया था। अब तक 2.20 करोड़ से ज्यादा फास्टैग आवंटित किए गए हैं। एक्सपट्र्स का मानना है कि कोविड-19 के कारण लोग कॉन्टैक्ट लेस ट्रांजेक्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

फास्टैग से टोल कलेक्शन बढ़ा
24 दिसंबर को पूरे देशभर में फास्टैग का बंपर ट्रांजेक्शन हुआ। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) प्रोग्राम के तहत यह पहली बार था जब एक दिन में फास्टैग से 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का टोल कलेक्शन हुआ। 24 दिसंबर 2020 को एक दिन में 50 लाख से ज्यादा का फास्टैग ट्रांजेक्शन हुआ। 

यहां से खरीद सकते हैं फास्टैग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है। बैंक से फास्टैग लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता हो उसी से फास्टैग खरीदें।

आपको इतने रुपये में मिलेगा फास्टैग
एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं। फास्टैग को आप कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करवा सकते हैं। सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट से रिचार्ज पर अपनी तरफ से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी हुई है।

भारत में कोरोना: दो माह बाद कुल संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या…. 15 दिन बाद नए मामलों में आई बड़ी कमी
फेस्टिव सीज़न में उत्कृष्ट सेवा: अमेज़न में रेखा की मेहनत और समावेशिता की कहानी
अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, एफएसएसएआई सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता
बिलासपुर में एमपी से आए एमआर की संदिग्ध मौत, रात में सोया और सुबह मिली लाश, परिजनों ने की जांच की मांग
ईयरफोन लगाकर ट्रैक पर बैठकर देख रहे थे यू-ट्यूब वीडियो: ऊपर से गुजर गई गूड्स ट्रेन, मौके पर तीन की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अर्थव्यवस्था दस गुना बढ़ी लेकिन आर्थिक सुधारों का सभी को नहीं मिला लाभ-मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन का कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर शख्स, इतनी है संपत्ति
Next Article श्रीकंचनपथ 79 # 31 december 2020

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?