ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, हुई रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, हुई रवाना

By @dmin
Published: December 28, 2020
Share
देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, हुई रवाना
देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, हुई रवाना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की पहली चालक रहित मेट्रो का परिचालन आज से शुरू हो गया है। दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन नोएडा) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ड्राइवरलेस ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा का भी शुभारंभ किया।

Delhi: PM Narendra Modi inaugurates India’s first driverless train on Delhi Metro’s Magenta Line & launches National Common Mobility Card on the Airport Express Line, via video conferencing. pic.twitter.com/QpDTPZ8Z3h

— ANI (@ANI) December 28, 2020

तकनीक की दिशा में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ओर की बढ़ाए इस कदम से डीएमआरसी का नाम दुनिया के अग्रणी मेट्रो सेवा में शामिल हो गया। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन 38 किलोमीटर लंबी लाइन है, जिसपर कुल 25 मेट्रो स्टेशन है। यह पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली से नोएडा को जोड़ती है। यह लाइन डोमेस्टिक एयरपोर्ट को भी सीधे कनेक्ट करती है।

ये पांच कदम चालक रहित मेट्रो के सफर को और सुरक्षित बनाएंगे

रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम
परिचालन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें ट्रेन के परिचालन से लेकर सिग्नलिंग सिस्टम तक जारी रहेगा। अगर कभी भी सिग्नलिंग की समस्या आती है तो उसकी सूचना सीधे कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। इसके लिए सिग्नलिंग प्रणाली के टावर पर सेंसर्स लगाए गए हैं। अगर ट्रैक पर किसी तरह की खराबी भी आती है तो वह रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिये पता चल जाएगा।

हाई एंड सीसीटीवी कैमरा
ट्रेन के दोनों तरफ हाई एंड सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके जरिये मेट्रो ट्रेन के आगे की लाइव फुटेज सीधे कंट्रोल रूम में देख सकेंगे। ट्रेन के अंदर लगे कैमरे की लाइव फुटेज भी कंट्रोल रूम में जाएगी। अगर कोई इमरजेंसी आती है तो यात्री सीधे कंट्रोल रूम में बैठे व्यक्ति से वीडियो चैट कर सकता है। उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।

ट्रैक क्रैक व वस्तु चिह्नित करने वाले सेंसर्स
ट्रेन में सेंसर्स लगे होंगे। यानी अगर ट्रैक पर कोई दरार होगी या 40 मिलीमीटर तक की कोई वस्तु पड़ी होगी उसे तुरंत ट्रेन में लगा सेंसर्स पकड़ लेगा। ट्रेन में ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाएगा। यही नहीं, फायर डिटेक्शन सेंसर्स भी होंगे। यही नहीं, अगर किसी दो ट्रेन के बीच की दूरी तय मानक से कम होगी तो पीछे वाली ट्रेन ऑटोमैटिक आगे नहीं बढ़ेगी। इससे दो ट्रेन के बीच टक्कर कभी नहीं हो सकेगी।

ट्रेन में रोमिंग सहायक
डीएमआरसी शुरुआत में मेट्रो यात्रियों के लिए एक रोमिंग मेट्रो सहायक की तैनाती करेगा। यह सहायक ट्रेन के अंदर ही रहेगा। यात्रियों के बीच घूमता रहेगा। अगर किसी यात्री को कोई दिक्कत है। इमरजेंसी है तो वह रोमिंग मेट्रो सहायक उनकी मदद करेगा। शुरुआत में प्रत्येक ट्रेन में होंगे। उसके बाद यह एक ट्रेन को छोड़ दूसरे में मौजूद होगा।

डिपो से ट्रैक पर लाने में समय की होगी बचत
वर्तमान में डिपो से ट्रैक पर परिचालन के लिए ट्रेन को लाने में बहुत समय लगता है। डीएमआरसी का कहना है कि चालक रहित मेट्रो में यह समस्या खत्म हो जाएगी। अभी सुबह चार बजे से यह काम शुरू हो जाता है। मगर चालक रहित मेट्रो में यह सुबह 5 बजे से भी शुरू होगा तो भी तय समय पर परिचालन शुरू हो जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की नवाचारी पहल से बुजुर्गों तक पहुँचा आयुष्मान कवच
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लगवाया कोरोना वैक्सीन, कहा- सभी लगवाएं वैक्सीन
भिलाई निगम में अब मोहल्ले में ही 12 योजनाओं की प्रक्रिया होगी ऑन द स्पॉट… CM के जन्मदिन पर मेयर की पहल, हुई इस योजना की शुरुआत
सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड सेंटर बनाने की मांग…. भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने बीएसपी सीईओ के नाम सौंपा ज्ञापन
साइलेंट फिल्मों के एक्टर खलील ने कृष्ण सुदामा से की थी करियर की शुरुआत, एनटीआर ने निभाया था 17 फिल्मों में श्रीकृष्ण का किरदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज से चार राज्यों में वैक्सीन का परीक्षण, टीकाकरण के लिए मॉकड्रिल आज से चार राज्यों में वैक्सीन का परीक्षण, टीकाकरण के लिए मॉकड्रिल
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 825 नए संक्रमित, 1100 मरीज हुए डिस्चार्ज….

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?