ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में 8 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 15 हजार से अधिक नए मामले…. 253 मरीजों की इलाज के दौरान मौत… कोरबा में मिले सर्वाधिक मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में 8 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 15 हजार से अधिक नए मामले…. 253 मरीजों की इलाज के दौरान मौत… कोरबा में मिले सर्वाधिक मरीज

By @dmin
Published: May 6, 2021
Share
2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh
2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार चला गया है। एक ओर जहां प्रदेश की राजधानी रायपुर व दुर्ग जिले में संक्रमण का दायरा घट रहा है वहीं बिलासपुर संभाग में नए संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में जो आंकड़े सामने आए उसके अनुसार बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले में सर्वाधिक नए मरीज मिले हैं। संभाग के चार प्रमुख जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार के ऊपर है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15 हजार 157 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 9674 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बीते 24 घंटे में 253 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 9738 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 2 हजार 643 हो गई है। अब तक 6 लाख 63 हजार 694 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 1,29,211 हो गई है।
दुर्ग व रायपुर में घटी संक्रमण की रफ्तार
दुर्ग व रायपुर जिले में संक्रमण की रफ्तार घटने का सिलसिला जारी है। दुर्ग जिले में बीते 24 घंटों में 604 नए मरीज मिले। एक माह में मिल रहे मरीजों की तूलना में यह संख्या काफी कम है। इस दौरान 4867 टेस्टिंग की गई। यानि संक्रमण की दर 13 फीसदी से भी नीचे चली गई है। एक समय दुर्ग जिले में संक्रमण की दर 57 फीसदी तक पहुंच गया था। वहीं राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटों में 916 नए केस सामने आए जो कि एक माह के आंकड़ों में सबसे कम हैं।
कोरबा में सर्वाधिक 1279 नए मामले
प्रदेश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक संक्रमित जिला कोरबा रहा। यहां 1279 नए केस सामने आए। इसके अलावा बिलासपुर से 1193, रायगढ़ से 1142, जांजगीर से 1006, सरगुजा से 720, सूरजपुर से 701, कोरिया से 683, बलौदाबाजार से 661, मुंगेली से 635, जशपुर से 605, कांकेर से 593, राजनांदगांव से 577, महासमुंद से 517, धमतरी से 471, बालोद से 409, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 386, बलरामपुर से 383, बेमेतरा से 338, कवर्धा से 327, गरियाबंद से 298, कोंडागांव से 262, बस्तर से 189, दंतेवाड़ा से 138, सुकमा से 43, नारायणपुर से 41 व बीजापुर से 36 नए केस सामने आए।

मोदी सरकार कैंसर जैसी रोगों के उपचार सुविधा उपलब्ध कर रही है- रत्नावली कौशल
जम्मू-कश्मीर: एनआईए का 16 जगहों पर छापा, वॉयस ऑफ हिंद और टीआरएफ के ठिकानों पर जारी है कार्रवाई
मिनी माईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
Traffic Advisory : डबरा पारा चौक पर जाम से बचने यातायात विभाग की अपील, रायपुर जाने इस मार्ग का करें इस्तेमाल
छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी :अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हैदराबाद से बस्तर पहुंचे युवक की आइसोलेशन सेंटर में मौत…. आंध्र म्यूटेंट की आशंका से स्वास्थ्य महकमे में हडकंप
Next Article Corona kills: Lockdown verdict in Kerala too, restrictions will remain in force from 8 to 16 May कोरोना की मार: केरल में भी लॉकडाउन का फैसला, 8 से 16 मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?