ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 9 क्षेत्र में जगह-जगह होगा पाथवे का निर्माण, लगेंगे पेवर ब्लॉक…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भूमिपूजन कर दी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर 9 क्षेत्र में जगह-जगह होगा पाथवे का निर्माण, लगेंगे पेवर ब्लॉक…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भूमिपूजन कर दी सौगात

By @dmin
Published: December 26, 2020
Share
Pathway will be constructed in Sector 9 area, paver block will
Pathway will be constructed in Sector 9 area, paver block will
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 68 सेक्टर 9 के गोल मार्केट क्षेत्र मे पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन स्थानीय नागरिकों से कराया और मोहल्ले वासियों को एक नई सौगात दी। उन्होंने गोल मार्केट के पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर जहां-जहां पेवर ब्लॉक लगने हैं उनका मोहल्ले वासियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने गोल मार्केट के समीप के स्थल पर असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा नहीं होने देने लाइट लगवाने की मांग की, मेयर ने इस पर बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर समाधान करने की बात कही।
इस मौके पर वॉलीबॉल खिलाड़ी अपने कोच के साथ महापौर से मिले और खेल के प्रति महापौर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भूमि पूजन के दौरान एक वृद्ध महिला पेंशन की मांग को लेकर महापौर के पास पहुंची, महापौर ने कहा कि जब तक पेंशन संबंधित विभागीय प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है वृद्ध महिला को पेंशन वे स्वयं देंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित आसपास के निवासियों ने बताया कि हमने बहुत वर्षों से इस क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की थी जिस पर महापौर ने प्रयास करते हुए कार्य की स्वीकृति दिलाई हम सब महापौर को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलजमाव की स्थिति निर्मित हो जाती थी जिससे अब निजात मिलेगा।
लगभग 28 लाख की लागत से लगने वाले पेवर ब्लॉक के दो कार्य है जिसे कमला बिल्डर एवं श्रवण एजेंसी को दिया गया है। सेक्टर 9 गोल मार्केट के समीप क्षेत्र में तथा सेक्टर मार्केट के पास स्थित मार्गों में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा। आज इसका शुभारंभ करते हुए विधिवत भूमि पूजन महापौर ने स्थानीय नागरिकों से कराया। महापौर देवेंद्र यादव के पहुंचते ही स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और लंबे समय से लंबित मांग पूर्ण होने पर बधाई दी। महापौर देवेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि पेवर ब्लॉक लगने से अब कीचड़ एवं जलजमाव तथा गंदगी से निजात मिलेगी। सड़कों की सुंदरता में और रौनक आएगी। मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक वालों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि सेक्टर 9 क्षेत्र बहुत सुंदर है इसे और आगे विकसित करने का कार्य किया जा रहा है सेक्टर 9 छेत्र में एक बड़ा भव्य उद्यान का निर्माण भी किया जाएगा जिसके लिए स्थल चयन किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों को एक अच्छा उद्यान सेक्टर 9 क्षेत्र में मिल पाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में तुलसी साहू, वार्ड पार्षद दिनशा तुमाने, सीजू एंथोनी, एस आशीष, रमेश कुमार, अभिषेक, अभिजीत, प्रकाश तूमाने, विजय कुमार, माधुरी खंडेलवाल, राजू जैन, देबू खंडेलवाल एवं राजकुमार, निगम से उप अभियंता श्वेता महेश्वर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत चार की मौत, पांच घायल
चक्रवाती तूफान मैंडूस का डर, तमिलनाडू के कई शहरों में स्कूल बंद… जानें साइक्लोन से जुड़ा अपड़ेट
गोपालकों और किसानों के हित और विकास केलिए सीएम ने शुरू की गोधन न्याय योजना: विधायक देवेंद्र ने दिल से जताया आभार
बाइक पर रोमांस का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, ट्रैफिक पुलिस युवक तक पहुंची और काटा चालान
जम्मू के अंजी नदी में बन रहे देश के पहले रेलवे स्टेड केबल ब्रिज का पहला स्टॉक रवाना….. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका को पछाड़कर 2028 तक सुपर पावर बन जाएगा चीन, भारत भी करेगा कमाल अमेरिका को पछाड़कर 2028 तक सुपर पावर बन जाएगा चीन, भारत भी करेगा कमाल
Next Article कुली नंबर 1 को लेकर वरुण सारा का जमकर उड़ रहा मजाक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?