ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तवांग सेक्टर में मुस्तैद जवान, आईटीबीपी ने कहा- सैनिक अलर्ट मोड में, चीनी नहीं दे सकते चकमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तवांग सेक्टर में मुस्तैद जवान, आईटीबीपी ने कहा- सैनिक अलर्ट मोड में, चीनी नहीं दे सकते चकमा

By @dmin
Published: December 26, 2020
Share
तवांग सेक्टर में मुस्तैद जवान, आईटीबीपी ने कहा- सैनिक अलर्ट मोड में, चीनी नहीं दे सकते चकमा
तवांग सेक्टर में मुस्तैद जवान, आईटीबीपी ने कहा- सैनिक अलर्ट मोड में, चीनी नहीं दे सकते चकमा
SHARE

तवांग (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच सीमा पर संघर्ष की स्थिति बरकरार है। सुरक्षाबल सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं। इसी कड़ी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के संवेदनशील तवांग सेक्टर में उसके जवान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अलर्ट मोड में हैं। आईटीबीपी ने कहा कि चीनी सैनिक इस क्षेत्र में घुसपैठ नहीं कर पाएंगे। 

अत्यधिक ठंड से हालात कठिन, लेकिन जवान सतर्क
आईटीबीपी के 55 बटालियन कमांडर कमांडेंट आईबी झा ने कहा, जब इस तरह की घटनाएं (पूर्वी लद्दाख में हुई झड़प) होती हैं, तो हमें मुस्तैदी के साथ तैयार होना पड़ता है, ताकि ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं को होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा, जैसा आप देख सकते हैं कि यहां अत्यधिक ठंड की स्थितियां हैं जो चीजों को कठिन बनाती हैं, लेकिन हमारे जवान बहुत अधिक सतर्क हैं और हर समय सीमा पर नजर रखे हुए हैं। 
अधिकारी ने आगे कहा कि हमें यहां कोई चकमा नहीं दे सकता है। हमने अपने देश से वादा किया है कि हम इसकी रक्षा करेंगे और हम अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमने उच्च स्तर की तैयारी की हुई है। 

चीन के साथ संघर्ष में आईटीबीपी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
आईटीबीपी ने पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर चीनी सैनिकों के साथ जारी संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीमा पर शुरुआती संघर्षों में आईटीबीपी का चीनी सैनिकों के साथ पेंगोंग झील, फिंगर एरिया और पेट्रोलिंग प्वाइंट्स 14,15,17 और 17ए में आमना-सामना हुआ। इस घटना में कम संख्या में होने के बावजूद जवानों ने चीनी सैनिकों को ना केवल आगे बढऩे से रोका, बल्कि उन्हें भारी क्षति भी पहुंचाई। कमांडेंट झा ने कहा कि अप्रैल-मई के समय सीमा पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा चीन के साथ शुरुआती दौर में दिखाई गई बहादुरी ने अरुणाचल क्षेत्र में तैनात सैनिकों को अत्यधिक प्रेरित किया है।

चीनियों को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं जवान
कमांडेंट झा ने कहा, हमारे सैनिकों ने लद्दाख सेक्टर में कड़ा संघर्ष किया और अपनी ताकत दिखाई। यहां के जवान मुझे अक्सर बताते हैं कि लद्दाख में उनके समकक्षों ने चीनियों को कड़ी टक्कर दी और वे यह भी चाहते हैं कि अगर हमारी जिम्मेदारी के क्षेत्र में ऐसा कोई अवसर आता है तो वे उनसे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आईटीबीपी अधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा की गई तैयारी यह सुनिश्चित करेगी कि समय आने पर वे भी ऐसा कर सकें। 

बुनियादी ढांचा विकास से मिली बड़ी सहूलियत
तवांग सेक्टर में आईटीबीपी के सैनिकों द्वारा की गई गश्त को दिखाते हुए कमांडेंट झा ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पक्ष द्वारा बुनियादी ढांचा विकास करने के बाद अब भारतीय सैनिकों को तवांग क्षेत्र में एलएसी पर अंतिम बिंदु या शून्य बिंदु के बहुत करीब जाने की सहूलियत हासिल हुई है। 
कमांडेंट झा ने कहा, हाल के दिनों में कपड़ों से लेकर बुनियादी ढांचों तक बहुत काम किया गया है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमारे वाहन अंतिम बिंदु तक जा सकते हैं, इससे थकान के बिना जल्दी से स्थितियों का जवाब देने में मदद मिलती है।  

सबसे संवेदनशील सेक्टर है तवांग
तवांग सेक्टर एलएसी पर पूर्वोत्तर में सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है और 1962 के युद्ध में, चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्रों में अंदर तक आने में कामयाब रहे थे। हालांकि, सेक्टर की संवेदनशील प्रकृति के मद्देनजर, भारतीय सेना की एक पूरी टुकड़ी लगभग पूरी तरह से तवांग के आस-पास तैनात है ताकि दुश्मन द्वारा किसी भी दुस्साहस को रोका जा सके। 

खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
CG Big Breaking: दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, आईईडी धमाके में 10 डीआरजी जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत
इंग्लैंड के भारत दौरे का एलान: तीन शहरों में होंगे चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच…. अहमदाबाद के मोटेरा में होगा डे-नाईट टेस्ट
देश में टीका लगाने के लिए घर-घर सर्वे हुआ शुरू
Breaking News : पेट्रोल चोरी का बड़ा खेल, एक ही शख्स को लगाया डेढ़ लाख का चूना… कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बडगाम मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, इलाका सील शोपियां मुठभेड़: दो आतंकियों का हुआ खात्मा, दो जवान घायल
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को पीएम का तोहफा, अब हर परिवार को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?