रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1258 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं इस बीच 1496 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर 18 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3199 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 68 हजार 477 हो गई है। वहीं ?अब तक 2 लाख 49 हजार 218 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 16060 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर से 227, जांजगीर से 112, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 93, रायगढ़ से 87, सरगुजा से 69, कोरबा से 68, सूरजपुर से 67, महासमुंद से 58, धमतरी से 55, बिलासपुर से 54, बालोद से 49, बलौदाबाजार से 35, जशपुर से 30, बेमेतरा से 19, कवर्धा से 17, बलरामपुर से 17, कोरिया से 16, कांकेर से 13, गरियाबंद से 12, बस्तर से 11, मुंगेली से 11, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 9, सुकमा से 8, कोंडागांव से 6, दंतेवाड़ से 5, बीजापुर से 3, नारायणपुर से 2 व अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं।





