भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा के संबलपुर डिविजन में सोमवार तड़के पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन एक हाथी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। यह हादसा हटिबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच रात 2.04 बजे हुआ। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस समय हादसा हुआ उस समय लगभग सभी यात्री सो रहे थे। इस हादसे से सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन के सामने हाथी आ गया था जिससे टकराकर ट्रेन के इंजन के छह पहिए पटरी से उतर गए। झटके से ट्रेन रुकी लेकिन यात्रियों और लोको पायलट कोई चोट नहीं आई और वे सभी सुरक्षित हैं।
बड़ा हादसा टला: संबलपुर डिविजन में हाथी से टकरा कर पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस… कोई हताहत नहीं




