ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रभारी मंत्री ने वार्ड क्रमांक-7 में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव भी रहे उपस्थित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

प्रभारी मंत्री ने वार्ड क्रमांक-7 में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव भी रहे उपस्थित

By @dmin
Published: December 19, 2020
Share
Minister in-charge performed Bhoomipujan in community building
Minister in-charge performed Bhoomipujan in community building
SHARE

भिलाई। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने भिलाई नगर में आज वार्ड क्रमांक -7 में सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन किया। सामुदायिक भवन का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। प्रभारी मंत्री अकबर ने कहा कि इस भवन के बन जाने से वार्डवासियों को सामाजिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि भिलाई में अधोसंरचना को बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है शिक्षा, स्वास्थ्य, सौंदर्यीकरण, आजीविकामूलक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य शासन द्वारा किए गए हैं। भिलाई शहर में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण सरकार द्वारा किया गया है।
मंत्री अकबर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा 2 सालों में लगातार ऐसे प्रयास किए गए हैं जिससे नगरीय निकायों में नागरिकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी स्व-सहायता समूह को आगे बढ़ाकर सरकार आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। स्व-सहायता समूह को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से वार्डवासियों को काफी सुविधा मिलती है।
नागरिक सुविधाएं बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध
प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नागरिक सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं आरंभ की गई है। पौनी पसारी योजना से लेकर स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ावा देने की हरसंभव पहल की गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में भिलाई प्रवास के दौरान भी बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। वार्ड कार्यालयों के माध्यम से नागरिकों की समस्या हल की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल से घर के पास ही वार्ड कार्यालय में पहुंचकर लोग अपनी समस्या का समाधान कर रहे हैं।
फीडबैक के आधार पर हो रहे विकास कार्य
इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि नागरिकों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर निरंतर नगर में विकास कार्य किये जा रहे हैं। भिलाई में शिक्षा, स्वास्थय, नगर सौंदर्यीकरण की अधोसंरचना बनाने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिलाई में खेलप्रेमी भी काफी संख्या में हैं और खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवा भी। इन्हें सुविधाएं देने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं और बीते 2 वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धि इस क्षेत्र में अर्जित की गई हैं। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपाध्यक्ष अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम सुश्री नीता लोधी, श्रीमती तुलसी साहू, प्रभारी सदस्य लोक कर्म एवं राजस्व विभाग नीरज पाल, एल्डरमैन मोहम्मद शादाब, शमशेर बहादुर, नरसिंह नाथ, एमआईसी सदस्य श्री शोसन लोगन, केशव चौबे, सीजू एंथोनी, श्री जी याकूब सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

टीम गठित होते ही प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई तेज…निगम ने कई जगह की छापेमार कार्यवाही
44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को मिलेगा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ, उनके खातों में ट्रांसफर किये जाएंगे 29 करोड़ रुपए
खनिजों का अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, अब तक 20 हाईवा जप्त
एक गलती पर रोजगार छिन रही आधार अथॉरिटी, अपनी मांगों को लेकर कल हड़ताल पर आपरेटर व संचालक
रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर : दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस हुई रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article District Congress Committee Bhilai strongly welcomed जिले के प्रभारी मंत्री का जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने किया जोरदार स्वागत
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम बघेल… ऐसा है उनका दौरा कार्यक्रम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?