कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बार फिर बंगाल के डीजीपी और मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया था। दोनों ने ही दिल्ली आने से मना कर दिया है। डीजीपी मुख्य सचिव को आज शाम पांच बजे तक गृह मंत्रालय ने दिल्ली बुलाया था। गृह मंत्रालय ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में दिल्ली में एक बैठक के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाया है। इसके लिए संचार कल भेजा गया था और बैठक आज शाम 5:30 बजे होनी है।
इधर टीएमसी के एक और विधायक शीलभद्र दत्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। कल सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के विधायक सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।





