ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष: जिला कांग्रेस ने किया सरकार की योजना से लाभान्वित लोगों व वरिष्ठजनों का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष: जिला कांग्रेस ने किया सरकार की योजना से लाभान्वित लोगों व वरिष्ठजनों का सम्मान

By @dmin
Published: December 17, 2020
Share
Two years of Chhattisgarh Government: District Congress honors the
Two years of Chhattisgarh Government: District Congress honors the
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ,भिलाई की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू के तत्वाधान में जनसम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कुशलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण करने पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले, छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले विशेष जनों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। भिलाई नगर निगम महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व महापौर नीता लोधी जी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व प्रदेश सचिव सीजू एंथोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन गुप्ता एवं भिलाई शहर के समस्त प्रकष्टो के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश निरंतर तरक्की एवं उन्नति कर रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही। किसान, मजदूर, विद्यार्थी, जनजाति, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा सभी के हितों और विकास के लिए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय को लेकर कार्य कर रही है। बिजली बिल हॉफ योजना से प्रदेश के 38.42 लाख उपभोक्ताओं को फायदा हुआ। किसानों के 11 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी करने वाला एक मात्र राज्य छत्तीसगढ़ है। आदिवासी किसानों की 4000 एकड़ जमीन वापसी करने वाला ऐतिहासिक फैसला लेने वाला एक मात्र राज्य छत्तीसगढ़ है,धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए देने वाला देश का पहला और एक मात्र राज्य छत्तीसगढ़,गोधन न्याय योजना से चला बदलाव की बयार कृषकों और पशुपालकों से गोबर खरीदी करने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ है, बेरोजगारी दर में कमी लाने वाला देश का दूसरा एवं रोजगार देने वाला अग्रणी राज्य छत्तीसगढ़ है।
श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने विकास के नव आयाम को प्राप्त करते हुए देशभर में छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ के प्राचीन परंपरा एवं संस्कृति को जीवित रखने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद लाल चंद वर्मा ने किया। इस अवसर पर आरएस शर्मा, जे आर साहू, गुलाब राव सोनारे, आरबीके राव, निरंजन बिसाई, उमेश सिंह, अतुल चंद साहू, अमित जैन, नंद कुमार कश्यप, सुजीत साव, अजय सिरबावीकर, लाडू राम सिन्हा, नीलू लीमेश, केशव चौबे, जी याकूब, जानकी साहू, अशोक गुप्ता, संजीत चक्रवती, सौरव दत्ता, उमेश तिवारी, कन्हैया चुरहे, गरीबा दास, नरेश सागरवंशी, गोविंद कोशले, राजीव यादव, परविंदर सिंह, सुमित सिंह, चंद्रशेखर गवई सहित क्षेत्र के कांग्रेसजन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं
आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर राज्य के मुखिया व राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को ऑफर हुआ था ‘हम साथ साथ हैं’ में ये किरदार, जानें किस वजह से ठुकराया
मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान शासन की पहली प्राथमिकता, हेल्थ कमिश्नर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा प्रभावी कार्ययोजना बनाकर करें काम
भिलाई के बाद दुर्ग के सभी बाजारों में बाबा की बारात का निमंत्रण, युवा विंग के साथ दया सिंह भी पहुंचे आमंत्रण देने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dirt spread after statue immersion शिविरों के माध्यम से निखरने लगी है रिसाली निगम की छवि…. प्रतिदिन मार्निंग विजिट कर निचली बस्तियों में पहुंच रहे है निगम आयुक्त
Next Article Garhbo Nava Chhattisgarh exhibits in the photo exhibition गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में…. जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी को देखने उमड़ रही भीड़

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?