ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार के दो बड़े नालों का होगा चैनलाइजेशन… बारिश में जलभराव से मिलेगा छुटकारा…. महापौर परिषद् से मिली स्वीकृति
Share
Notification Show More
Latest News
भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित
October 6, 2026
शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार
October 6, 2026
shreekanchanpath 353 # 06 October 2026
October 6, 2026
रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम
October 6, 2026
CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार के दो बड़े नालों का होगा चैनलाइजेशन… बारिश में जलभराव से मिलेगा छुटकारा…. महापौर परिषद् से मिली स्वीकृति

By @dmin Published December 17, 2020
Share
Channelization of two big drains of Khursipar will be
Channelization of two big drains of Khursipar will be
SHARE

भिलाई। महापौर परिषद की बैठक महापौर देवेंद्र यादव के निर्देश पर महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल की अध्यक्षता एवं उपायुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में गुरुवार को महापौर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में खुर्सीपार क्षेत्र के सोनिया गांधी नगर से पंचशील होते हुए सुभाष नगर सीएसईबी नगर तक स्थित नाले का चैनेलाइजेशन कार्य तथा बापू नगर उडिय़ा बस्ती के पीछे हॉस्पिटल रोड होते हुए रामताई के स्कूल के सामने तक चैनेलाइजेशन कार्य के निविदा होने के उपरांत प्रस्तुत न्यूनतम दर पर कार्य कराने की स्वीकृति महापौर परिषद ने दी है।
बता दें कि बारिश के दिनों में खुर्सीपार के इन बड़े क्षेत्रों में बरसात का पानी बस्तियों में भरने की शिकायतें प्राप्त होती रही है। जिसको देखते हुए महापौर ने दोनों बड़े नाला में चैनेलाइजेशन करने के कार्य को महत्व देते हुए इसकी स्वीकृति दिलाई है। अब दोनों नाला का उद्धार होगा, रिटेनिंग वॉल एवं पुल का निर्माण किया जाएगा जिससे बरसात का पानी घरों में नहीं घुसेगा। बल्कि इस नाला के पानी को सीधे तेलहा में मिलाया जाएगा ताकि पूरे बरसात का पानी आसानी से इस नाला के माध्यम से निकासी हो जाए। निर्माण पश्चात बारिश का पानी घरों में न घुसकर आसानी से प्रवाहित होकर बाहर निकल जाएगा। इससे आसपास के रहवासी क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके अलावा महापौर परिषद की बैठक में वार्ड क्रमांक 70 हुडको बाजार के पास पौनी पसारी बाजार का स्थल परिवर्तन कर वार्ड क्रमांक 1 खमरिया बाजार चौक में निर्माण कार्य। राजेंद्र कुमार सोनी सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 2 का सेवानिवृत्ति पश्चात सेवा पर लिए जाने के संबंध में। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना अंतर्गत दीनदयाल पुरम खुर्सीपार के आवंटितियो के नाम निरस्त करने के संबंध में। सुविधा 24 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 श्रमिक बस्ती में सामुदायिक सह सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य को निरस्त करने एवं वार्ड क्रमांक 28 आदिवासी नगर में निर्माण कराए जाने के संबंध में। वार्ड क्रमांक 26 पारुल डेयरी से नागसेन विद्यालय होते हुए लिंक रोड तक डामरीकरण कार्य का स्थल परिवर्तन किए जाने बाबत आदि विषयों पर महापौर परिषद द्वारा चर्चा की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, डॉ दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, सूर्यकांत सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, साकेत चंद्राकर, जी राजू एवं सुभद्रा सिंह, सोशन लोगन, सुशीला देवांगन, निगम उपायुक्त तरुण पाल लहरें , जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सुनील अग्रहरि, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, टी के रणदिवे, संजय शर्मा, डीके वर्मा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम

CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया

छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान, 49 हजार से अधिक लोगों सफल रेस्क्यू

@dmin December 17, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Poor beneficiaries will get benefit of welfare schemes कल्याणकारी योजनाओं का गरीब हितग्राहियों को मिलेगा लाभ…. 21 दिसंबर से प्रत्येक वार्डो में होगा शिविर
Next Article CM Baghel said in a webinar on Constitution Day इसरो की बड़ी कामयाबी: सैटेलाइट सीएमएस-01 लॉन्च, मोबाइल और टीवी के सिग्नल बढ़ाने में करेगा मदद
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?