ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अप्रैल में हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, राहुल नहीं हुए तैयार तो प्रियंका होंगी मैदान में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अप्रैल में हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, राहुल नहीं हुए तैयार तो प्रियंका होंगी मैदान में

By @dmin
Published: December 16, 2020
Share
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस पार्टी में जारी वैचारिक मतभेद के बीच अप्रैल में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव कराने पर विचार कर रही है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह एक ऐसी प्रक्रिया होगी, जिससे 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से हुए नुकसान को कम किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि यदि राहुल गांधी चुनाव लडऩे के लिए तैयार नहीं हुए तो प्रियंका गांधी मैदान में उतर सकती हैं। 

सूत्रों ने कहा कि नेतृत्व संगठनात्मक चुनावों पर विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी ने अभी भी पार्टी के नेताओं को संकेत नहीं दिया है कि वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं। गौरतलब है कि राहुल ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं। 
पार्टी के एक करीबी नेता ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे के लिए अनिच्छुक होते हैं, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा एक संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। 
गांधी परिवार से इतर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उम्मीदवारी के लिए तैयार हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो सकता है। हालांकि, पार्टी में कुछ लोगों को लगता है कि इससे प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 
एआईसीसी के पदाधिकारी और राहुल के करीबी सहयोगी ने कहा, कांग्रेस के लिए एकमात्र विकल्प पार्टी को स्थिर करना और फिर किसी प्रकार के पुनर्निर्माण के लिए तत्पर रहना होगा, ताकि गांधी परिवार के किसी सदस्य को कार्यभार संभालने के लिए तैयार किया जा सके। 
संभावना यह है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम जैसे प्रमुख राज्यों में आने वाले चुनावों के बाद होंगे। सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देते हुए असम में कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी है जबकि तमिलनाडु में यह डीएमके के साथ विपक्षी गठबंधन है।
वहीं, कांग्रेस पश्चिम बंगाल में वाम दलों के साथ हाथ मिला सकती है, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के राज्य में सरकार बनाने के प्रमुख दावेदार होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि भाजपा ने राज्य में पहली बार जीत हासिल करने के लिए पूरी जान लगा दी है। इसे देखते हुए कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ गई है। 

भिलाई में 31 को जॉब फेयर, 2 हजार से अधिक नौकरियां, MLA रिकेश सेन के प्रयास से 2100 युवाओं को मिलेगी नौकरी
अमीर होते हुए भी शाहरुख अपने दोस्तों के खाने का बिल नहीं चुकाते, जानिए क्यों?
मिलन की चाह में छोड़ा पति का साथ, पहाड़ पर मिली अधजली लाश, जानिए क्या पूरा मामला
नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन : कलेक्टर ने दिया सांई ज्योति हॉस्पिटल व ज्योति केन्द्र को बंद करने का आदेश
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा… बस में घुसी इनोवा… चार की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Major accident: house collapses, two girl including two woman died भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक…. मार गिराए दो सैनिक
Next Article ममता को ओवैसी का जवाब- पैसे से हमें खरीदने वाला आजतक कोई पैदा नहीं हुआ ममता को ओवैसी का जवाब- पैसे से हमें खरीदने वाला आजतक कोई पैदा नहीं हुआ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?