ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने सूरजपुर में गढ़कलेवा का किया लोकार्पण…. रिहन्द नदी के तट पर मिलेगा छत्तीसगढ़ के व्यंजनो का स्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर में गढ़कलेवा का किया लोकार्पण…. रिहन्द नदी के तट पर मिलेगा छत्तीसगढ़ के व्यंजनो का स्वाद

By @dmin
Published: December 15, 2020
Share
Chief Minister inaugurated Gadhakaleva in Surajpur
Chief Minister inaugurated Gadhakaleva in Surajpur
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में पारम्परिक छत्तीसगढ़ी खान-पान के लिए व्यावसायिक केन्द्र गढ़कलेवा का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने गढ़कलेवा परिसर में पारिजात प्रजाति का पौधा रोपण किया। उन्होनें गढ़कलेवा को संचालित करने वाली लक्ष्मी महिला संगठन की महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियो ने गढ़कलेवा में बने छत्तीसगढ़ी व्यंजनो का लुफ्त उठाया। छत्तीसगढ़ी खान-पान स्थल गढ़कलेवा में गरमागरम चीला, फरा, ढुसका, बड़ा, भजिया, नमकीन नाश्ता एवं मीठा नाश्ता, अईरसा, खाजा, ठेकुआ, करी लड्डू तथा चावल, दाल, रोटी सहित गर्म और ठण्डा पेय का अनूठा स्वाद आम जनता को मिलेगा। गढ़कलेवा को व्यवसायिक स्वरूप देने के लिए अलग-अलग हट्स बनाया गया हैं।
जिला मुख्यालय से लगे रिहन्द नदी के तट पर एक एकड़ में बने गढ़कलेवा केन्द्र में लक्ष्मी महिला कलस्टर संगठन सूरजपुर के द्वारा तैयार पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगें। ग्रामीण परिवेश के रूप में तैयार किया गये गढ़कलेवा केन्द्र में आए लोगों को नाश्ता और भोजन मिट्टी के बर्तन में परोसा जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप सूरजपुर जिले में छत्तीसगढ़ी पारम्परिक व्यंजनों को नई पीढ़ी तक पहुॅचाने के उद्देश्य से गढ़कलेवा केन्द्र खोला गया है। ग्रामीण महिला स्व सहायता समूह को संचालन का दायित्व सौंपा गया है और इनसे जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, नगरपालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.67 अरब डॉलर की वृद्धि, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े… जानिए कितना है देश का विदेशी मुद्रा भंडार
राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए बुनकर और शिल्पकार, कहा-खादी कपड़ा नहीं एक विचार है
भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ रेलवे ने खोला मोर्चा, रेलवे रैक की अनलोडिंग को लेकर लगाए गंभीर आरोप… जानिए क्या है विवाद
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर
केला भी पहुंचा सकता है आपको नुकसान, जानिए कैसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना वायरस टीकाकरण में 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट्स और 41000 डीप फ्रीजर का होगा इस्तेमाल कोरोना वायरस टीकाकरण में 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट्स और 41000 डीप फ्रीजर का होगा इस्तेमाल
Next Article On the budget, MLA Devendra Yadav said - Provision for all classes from women महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव का ट्विट: जिओ पोर्ट किया क्या…. बायकॉट जिओ की चली मुहीम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?