ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से टूटा 10 साल का रिकार्ड, 1 जून से अब तक 647.3 मिमी वर्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से टूटा 10 साल का रिकार्ड, 1 जून से अब तक 647.3 मिमी वर्षा

By Mohan Rao
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

​रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बादलों की मेहरबानी लगातार जारी है। एक जून से अब तक की अवधि में बारिश ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग  द्वारा जारी 9 अगस्त 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसत सामान्य वर्षा का 100.9 प्रतिशत पानी बरस चुका है। 1 जून से 9 अगस्त की अवधि में राज्य में औसतन 647.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा (641.3 मि.मी.) के आंकड़े को पार कर चुकी है। केवल 9 अगस्त को ही प्रदेश में औसतन 27.9 मि.मी. झमाझम बारिश दर्ज की गई।

राज्य के मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों में मानसून जमकर बरसा है, वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा अब भी औसत से पीछे बना हुआ है।  ​प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक सामान्य से रिकॉर्ड 193.9% अधिक (943.7 मि.मी.) जल बरस चुका है। इसके साथ ही महासमुंद में औसत का 144.0%, नारायणपुर में 130.0%, राजधानी रायपुर में 129.7%, बलौदाबाजार में 128.5%, गरियाबंद में 122.8%, जांजगीर-चांपा में 123.8%, सक्ती में 121.4%, बालोद में 118.5%, मुंगेली में 118.2% बारिश हुई।

इसी प्रकार दुर्ग में 111.7%, बिलासपुर में 111.5% और धमतरी में 109.4% वर्षा दर्ज हो चुकी है। बलरामपुर में औसत का 126.7%, राजनांदगांव में 103.1%, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 100.9%, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 99.1%, कोरिया में 96.9%, कोरबा में 96.1%, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 96.0%, रायगढ़ में 95.9%, दंतेवाड़ा में 93.2% और सूरजपुर में 91.7% बारिश दर्ज की गई है, जहाँ मानसून की स्थिति सामान्य और संतुलित बनी हुई है। इन जिलों में पर्याप्त व औसत से अधिक वर्षा होने से जल निकायों और खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

दूसरी ओर, कबीरधाम में औसत का 86.1%, कोण्डागांव में 85.2%, बेमेतरा में 80.9%, जशपुर में 75.1%, बस्तर में 74.8%, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 72.5%, बीजापुर में 71.4%, सरगुजा में 69.5%, कांकेर में 69.4% और सुकमा जिले में सबसे कम 67.7% (602.3 मि.मी.) बारिश दर्ज हुई है। इन जिलों में बारिश का आंकड़ा 50% से 80% के बीच ही सिमटा हुआ है, जहाँ किसान अब भी मानसून की अगली जोरदार झड़ी का इंतजार कर रहे हैं। राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष और मौसम विभाग द्वारा सभी संवेदनशील जिलों, जलाशयों और नदी तटों की निरंतर निगरानी की जा रही है। प्रदेश के सभी जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

टारगेट किलिंग, कश्मीर में आतंकियों ने फिर बनाया यूपी के दो मजदूरों को निशाना, सरेआम गोलियों से किया छलनी
असामाजित तत्वों की करतूत! रेलवे स्टेशन पर आग से मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
ट्यूशन के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक गिरफ्तार… बहाने से बुलाया था पढ़ने
ऐसे दूर भागेगी जंक फूड की क्रेविंग, वजन भी होगा कम…
Gustakhi Maaf: कांग्रेस को पड़ गया बेइज्जती कराने का शौक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम
Next Article एसएसपी ने ली अफसरों की मीटिंग : अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानून व विवेचना को लेकर दिए निर्देश

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?