
भिलाई। सुपेला क्षेत्र राजीव नगर मे हनुमान मंदिर के पास बीती रात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस्लाम नगर निवासी युवक पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान दो युवक मोटर साइकिल से आए और युवक से विवाद करने लगे। विवाद के बाद बाइक सवार युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सुचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल के मरच्यूरी भेज दिया। यही नहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।
सुपेला थाना प्रभारी दिलीप सिसोदिया ने बताया कि घटना नूर मस्जिद के पीछे राजीव क्षेत्र की है। इस्लाम नगर निवासी ढुलो नायक अपने घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से मोटर साइकिल पर दो युवक धर्मेन्द्र कुमार शाहा व रूपेश कुमार वहां से गुजर रहे थे। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाले युवक नशे में थे। तेज रफ्तार वाहन चलाने पर ढुलो नायक ने कुछ कहा जिससे नाराज होकर वे विवाद करने लगे। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद रूपेश कुमार ने चाकू निकाल कर ढुलो नायक को वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों युवक फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मृतक संबंध में जानकारी उनके चाचा को दी। चाचा ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इस दौरान पुलिस भी मौके पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। इसके बाद टीआई दिलीप सिसोदिया ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार लिया।




