ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाघ की दहशत, 7 गाँव में लगा कर्फ्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बाघ की दहशत, 7 गाँव में लगा कर्फ्यू

By Om Prakash Verma
Published: April 11, 2024
Share
बाघ की दहशत, 7 गाँव में लगा कर्फ्यू
बाघ की दहशत, 7 गाँव में लगा कर्फ्यू
SHARE

बलौदाबाजार/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित बारनवापारा अभ्यारण में कई सालों बाद अचानक बाघ दिखने से हड़कंप मच गया है। बाघ की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सहित प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। जिला कलेक्टर केएल चौहान ने बारनवापारा अभ्यारण के आसपास के सात गांव में धारा 144 लागू कर दी है, जिनमें रवान, मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली गांव शामिल है। इन सात गावों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक लगाया गया है।

बताया गया है कि बाघ को पहली बार शिक्षक कांशीराम पटेल ने 7 मार्च को बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचित किया, लेकिन वन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हाल ही में वीडियो वायरल हुई, तब कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई है। बताते हैं कि ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना वन विभाग को दी। तत्काल वन विभाग ने टीम गठित कर कार्रवाई की। इस दौरान अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार किए जाने की सूचना मिली। बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की।

बाघ की सुरक्षा को लेकर वन अमला चिंता में है. क्योंकि जंगलों में शिकारियों द्वारा शिकार के कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाइगर की उम्र 7 से 8 साल होगी, वह पूरी तरह से स्वस्थ है। छत्तीसगढ़ में पहली बार महासमुंद से टाइगर के लवन रेंज में आने की खबर थी। बलौदाबाजार वन मंडल अधिकारी ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया गया। पिछले दो-तीन दिनों से वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद बलौदाबाजार कलेक्टर ने संज्ञान लिया और 7 गांव में धारा 144 लागू किया। बाघ का मूवमेंट लगातार चल रहा है। जानकारों के अनुसार, एक दिन में टाइगर 35 से 40 किमी का मूवमेंट कर लेता है। लिहाजा, उसके बारनवापारा अभ्यारण रेंज में आने से एक ओर जहां लोग रोमांचित हैं. वहीं, वन विभाग के लिए टाइगर की सुरक्षा चुनौती बनी हुई है।

श्रम विभाग ने लगाए दो हजार मोबाईल कैंप, 27220 नए पंजीयन और 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण
सीएम योगी बोले: साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, अब फसाद किया तो सात पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी
छत्तीसगढ़ ईस्ट रेल परियोजना : पीएम मोदी ने खरसिया से धरमजयगढ़ नई रेल लाइन का किया लोकार्पण… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
Gustakhi Maaf: महात्मा के हत्यारे का महिमामंडन
देश का पहला समस्यामुक्त नगर निगम होगा रिसाली ! गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयासों का जल्द दिखेगा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव : दुर्ग में मतदान के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल तक नामांकन और 7 मई को मतदान
Next Article सीएम साय का आज जगदलपुर में रोड शो, शहरी क्षेत्र की जनता से जुड़ेंगे… कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?