ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्र की गाइडलाइंस जारी: जाने कोरोना वैक्सीन कब और कैसे मिलेगी…. क्या है सरकार का पूरा प्लान?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केंद्र की गाइडलाइंस जारी: जाने कोरोना वैक्सीन कब और कैसे मिलेगी…. क्या है सरकार का पूरा प्लान?

By @dmin
Published: December 15, 2020
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। पहले चरण के अभियान में सरकार करीब 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की तैयारी कर रही है। इनमें हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग और को-मॉर्बिडिटीज वाले 50 साल से कम उम्र वाले लोग शामिल होंगे। डॉक्युमेंट के अनुसार, वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक लोगों को मॉनिटर किया जाएगा। आइए जानते हैं कि केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण के लिए कैसा प्लान बनाया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को टीका लगेगा। इनमें एक करोड़ हेल्थवर्कर्स, 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल से ज्?यादा उम्र वाले 26 करोड़ लोग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र वाले लोग (1 करोड़) शामिल होंगे। हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को अस्?पताल या क्लिनिक जैसी जगहों पर टीका लगेगा। बाकी ग्रुप्स के लिए अलग से इंतजाम किए जा सकते हैं। मोबाइल साइट्स भी ऑपरेट करने की तैयारी है।

Contents
  • वैक्सीन किसे देना है मतदाता सूची खंगालेगी सरकार
  • को-विन पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, वर्ना वैक्सीन नहीं
  • 5 लोगों की टीम देगी वैक्सीन, अधिकतम सीमा तय
  • वैक्सीन की सेफ्टी को लेकर यह है इंतजाम

वैक्सीन किसे देना है मतदाता सूची खंगालेगी सरकार

कोरोना वैक्सीन पहले चरण में किन्हें दी जानी है, इसके लिए सरकार मतदाता सूची खंगालेगी। इससे 50 साल से ज्यादा उम्र वाले आसानी से आइडेंटिफाई किए जा सकते हैं। गंभीर बीमारियों वाले लोगों का डेटा नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे या फिर स्वास्थ्य मंत्रालय से मिल जाएगा। टीकाकरण के लिए पोलिंग बूथों, कॉलेजों और कम्युनिटी हॉल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा नगर निगम भवनों, पंचायत बिल्डिंग, कैंट हॉस्पिटल, रेलवे अस्पतालों, पैरामिलिट्री फोर्सेज के कैंपों को भी टीकाकरण साइट की तरह यूज कर सकते हैं।

को-विन पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, वर्ना वैक्सीन नहीं

कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (को-विन) सिस्टम तैयार किया गया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वैक्सीन के स्टॉक और डिस्ट्रीब्यूशन की रियल-टाइम अपडेट्स तो मिलेंगी ही। वैक्सीन पाने के लिए आपको पहले से रजिस्टर करना होगा। सरकार ने 12 तरह के पहचान-पत्रों को मान्यता दी है जिनके जरिए आप को-विन वेबसाइट पर रजिस्टर कर पाएंगे। इसके लिए वोटर आईडी, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पेंशन डॉक्युमेंट जैसे दस्तावेज मान्य होंगे।

5 लोगों की टीम देगी वैक्सीन, अधिकतम सीमा तय

जहां कोविड वैक्सीन दी जाएगी, वहां तीन कमरे होना जरूरी है। एक वेटिंग रूम होगा, एक वैक्सीनेशन रूम और तीसरा ऑब्जर्वेशन रूम। तीनों जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वैक्सीनेशन रूम में किसी महिला को वैक्सीन मिलते वक्त एक महिला स्टाफ मेंबर की मौजूदगी अनिवार्य होगी। गाइडलाइंस के अनुसार, टीकाकरण की एक साइट पर दिनभर में केवल 100 लोगों को टीका लगेगा। अगर लॉजिस्टिक्स की सुविधा अच्छी है तो इसे बढ़ाकर 200 भी किया जा सकता है।

वैक्सीन की सेफ्टी को लेकर यह है इंतजाम

कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण देश का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शामिल होने वाला है। राज्यों को एक जिले में एक मैनुफैक्चरर की वैक्?सीन ही सप्लाई करने को कहा गया है ताकि अलग-अलग वैक्सीन मिक्स होने से बचा जा सके। वैक्सीन कैरियर, वायल्स और आइस पैक्स को सूरज की सीधी रोशनी से बचाने के सभी इंतजाम किए जाएंगी। जब तक कोई टीका लगवाने नहीं आता, तब तक वैक्सीन और डाइलुएंट्स को वैक्सीन कैरियर के भीतर लिड बंद करके रखा जाएगा।

दुर्ग के तीन फ्लाईओवर में लगेंगे डेकोरेटेट लाइट… विधायक वोरा ने कहा- शहर को सुसज्जित करने का प्रयास
भिलाई में समूह बनाकर 15 लाख की ठगी, 13 महिलाओं के लोन की रकम डकार गई शातिर महिला
दीपक की ‘तिजोरी’ में लगी सेंध, 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, सहनिर्माता पर लगाया आरोप
कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज के बाद भी संक्रमित कर सकता है कोरोना का डेल्टा वैरिएंट: AIIMS की स्टडी में खुलासा
केरल सीएम पी. विजयन ने कहा, हथिनी के हत्यारों को मिलेगी सजा, 3 संदिग्धों पर है फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं अब भारत में होगी ‘ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर जांच’…. समय की होगी बचत और टेस्ट की घटेगी कीमत
Next Article More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours ब्रेकिंग न्यूज: मामूली विवाद पर सुपेला में युवक की हत्या…. आधीरात को बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम…. पुलिस हिरासत में आरोपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?