ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद हमले की 19वीं बरसी: राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को किया याद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संसद हमले की 19वीं बरसी: राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को किया याद

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद हमले की आज 19वीं बरसी है। 13 दिसंबर, 2001 को आतंकियों ने देश की संसद पर हमला किया था। पांच बंदूकधारियों ने संसद परिसर पर हमला करके वहां अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। आज के दिन को याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन लोगों की वीरता और बलिदान को याद किया है, जिन्होंने संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई थी।
बता दें कि इस हमले के दौरान दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिलाकर्मी, संसद परिसर में तैनात एक वॉच एंड वार्ड कर्मचारी और एक माली शहीद हो गए थे। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए थे। शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘देश उन बहादुर शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है जिन्होंने 2001 में आज के दिन संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। हमारे लोकतंत्र के मंदिर के उन रक्षकों के महान बलिदान को याद करते हुए, हम आतंकी ताकतों को हराने के अपने संकल्प को मजबूत करते हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा हम 2001 में आज के दिन अपनी संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेंगे। हम उन लोगों की वीरता और बलिदान को याद करते हैं जिन्होंने हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। भारत हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि 2001 में लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। कृतज्ञ राष्ट्र आपके अमर बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। राजनाथ सिंह ने लिखा कि साल 2001 में आज के दिन संसद पर हुए आतंकवादी हमले का डट कर मुकाबला करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर सुरक्षा कर्मियों के पराक्रम एवं शौर्य को मैं नमन करता हूं। उनकी शौर्यगाथा को इस देश की आने वाली पीढिय़ां भी याद रखेंगी।

Railway braking : ट्रेनों में औचक निरीक्षण में पकड़ाए सैकड़ों बेटिकट यात्री, एक दिन रेलवे ने कमा लिए इतने लाख
CG Crime : पैरावट में आग लगाने के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, सरपंच सहित 10 लोगों ने मिलकर किया कांड
रवींन्द्रनाथ टैगोर के 163 वें जन्मदिन पर भिलाई में जुटेंगे सैकड़ों कलाकार… भिलाई सहित देश के कई शहरों में एक साथ होगा कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को बड़ी राहत, रोटेशन पर मिलेगा साप्ताहिक अवकाश.. केवल 8 घंटे काम
नए साल के जश्न के लिए सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, रात 10 से 12 बजे तक बजा पाएंगे लाउडस्पीकर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 5 accused of cheating in the name of renewing ATM card arrested एटीएम कार्ड नवीनीकरण करने के नाम पर ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…. ठगी का तरीका ऐसा कि जानकर हैरान रह जाएंगे
Next Article Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate कोविड नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन का अनूठा आयोजन….. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?