ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 89 लाख करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.45 लाख करोड़ रुपये का रिफंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

89 लाख करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.45 लाख करोड़ रुपये का रिफंड

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, दूसरी तिमाही में 22.5 फीसदी घटा कर संग्रह
अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, दूसरी तिमाही में 22.5 फीसदी घटा कर संग्रह
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वित्त मंत्रालय ने बताया कि आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अभी तक लगभग 89 लाख करदाताओं को 1.45 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए हैं। इसमें इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) रिफंड भी शामिल हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) एक अप्रैल 2020 से आठ दिसंबर 2020 के बीच 89.29 लाख से अधिक करदाताओं को 1,45,619 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं।

कोरोना वायरस महामारी संकट काल के समय करदाताओं के लिए ये बहुत बड़ी राहत की बात है। मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
इस साल किसी को भी आयकर विभाग को रिफंड के लिए रिक्वेस्ट नहीं करनी पड़ी। सीबीडीटी ने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स तुरंत ही ईमेल का जवाब दें, ताकि जिनको रिफंड नहीं मिल सका है, उन्हें भी इसका लाभ मिल जाए। प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई।
करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।

अदाणी का नया युग: ऊर्जा से उम्मीद तक, कारोबार से बदलाव तक
Water Crisis: जीवनदायिनी नदी सूखी, 25 हजार लोगों पर गहराया जल संकट, जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही
दक्ष वैद्य ने गुरु खुशवंत साहेब का मनाया जन्मदिन, शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का किया आग्रह
ब्यूटी ब्लेंडर है बहुत यूजफूल, मेकअप बॉक्स में जरूर रखें यह टूल
छत्तीसगढ़ के फुटबॉलर पर ठगी का आरोप, नौकरी लगाने के नाम पर 10 बेरोजगारों से 55 लाख की धोखाधड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
Next Article दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट सीबीआई की कस्टडी से 45 करोड़ का 103 किलो सोना ‘ गायब ‘, कोर्ट ने दिया जांज का आदेश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?