ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) में सरकारी हिस्सेदारी की ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) पेशकश से सरकार को 4,374 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। यह बिक्री पेशकश शुक्रवार को बंद हो गई। 

20 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी केंद्र सरकार
बिक्री पेशकश के तहत कंपनी की प्रवर्तक सरकार ने कुल मिलाकर 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की। इसके लिए न्यूनतम शेयर मूल्य 1,367 रुपये प्रति शेयर रखा गया। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति विभाग (दीपम) सचिव तुहीन कांत पांडे ने ट्वीट के जरिए कहा कि, ‘आईआरसीटीसी का ओएफएस खुदरा निवेशकों से 109.84 फीसदी अभिदान पाने के साथ मजबूत भागीदारी दिखाते हुए बंद हो गया। हम इस सौदे को सफल बनाने और बेहतर भागीदारी करने के लिए सभी निवेशकों का धन्यवाद करते हैं।

IRCTC में सरकार की 87.40 फीसदी हिस्सेदारी
उन्होंने कहा कि इस बिक्री पेशकश के पूरा होने के साथ ही आईआरसीटीसी सेबी के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) नियम का अनुपालन करने वाली कंपनी बन गई है। आईआरसीटीसी में सरकार की 87.40 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी के एमपीएस नियम के तहत उसे अपनी हिस्सेदारी को कम करके 75 फीसदी करना था।
आईआरसीटीसी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा था कि, सरकार कंपनी के 2,40,00,000 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव रख रही है, जो 15 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इसके साथ 80,00,000 अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प है, जो कुल इक्विटी शेयर कैपिटल का पांच फीसदी हिस्सा है। 

ये है सरकार का लक्ष्य
बता दें कि कोविड- 19 के कारण सरकार के खजाने पर काफी दबाव है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से आने हैं, जबकि 90 हजार करोड़ रुपये की राशि वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बेचने से प्राप्त होंगे। 

यूपी का संग्राम : दलबदलुओं से दिलचस्प हुई लड़ाई, पिछड़ों की बड़ी आबादी को रिझाने की कोशिश
श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के बच्चों को मिली एलसीडी प्रोजेक्टर की सुविधा… मंत्री कवासी लखमा ने किया उद्घाटन
Gustakhi Maaf: ये इमला इमला क्या है, ये इमला इमला
भगवान राम को नेपाली बताने पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- नेपाल के पीएम का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन
Big News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव के आसार! नए संविधान के तहत होगा संगठन में विस्तार, इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used छत्तीसगढ़ में 1491 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि… पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों ने गंवाई जान
Next Article अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, दूसरी तिमाही में 22.5 फीसदी घटा कर संग्रह 89 लाख करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.45 लाख करोड़ रुपये का रिफंड

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?