ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य सरकार का वनवासियों के हित में बड़ा निर्णय: अब छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी 52 लघु वनोपजों की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य सरकार का वनवासियों के हित में बड़ा निर्णय: अब छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी 52 लघु वनोपजों की खरीदी

By @dmin
Published: December 5, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 31 से बढ़ाकर 38 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने के साथ-साथ संघ द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अंतर्गत 14 लघु वनोपजों की खरीदी का अहम निर्णय लिया गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग दो वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 31 से बढ़ाए गए 38 लघु वनोपजों में से 7 नवीन लघु वनोपज कुसुमी बीज, रीठा फल(सूखा), शिकाकाई फल्ली(सूखा), सतावर जड(सूखा)़, काजू गुठली, मालकांगनी बीज तथा माहुल पत्ता को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें कुसुमी बीज 23 रुपए, रीठा फल(सूखा) 14 रुपए, शिकाकाई फल्ली(सूखा) 50 रुपए, सतावर जड(सूखा) 107 रुपए, काजू गुठली 90 रुपए, मालकांगनी बीज 100 रुपए, तथा माहुल पत्ता 15 रुपए, प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। इसी तरह संघ द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 लघु वनोपजों पलास (फूल), सफेद मूसली (सूखा), इंद्रजौ, पताल कुम्हड़ा, कुटज, अश्वगंधा, आंवला (कच्चा), सवई घास, कांटा झाडू, तिखुर, बीहन लाख-कुसुमी, बीहन लाख-रंगीनी, बेल (कच्चा) तथा जामुन (कच्चा) की खरीदी की जाएगी।

इन वनोपजों का यह होगा समर्थन मूल्य
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी अनुसार संघ द्वारा समर्थन मूल्य के अंतर्गत पलास (फूल) की खरीदी प्रति क्ंिवटल 1000 रुपए की दर पर की जाएगी। इसी तरह सफेद मूसली (सूखा) 65 हजार रुपए, इंद्रजौ 15 हजार रूपए, पताल कुम्हड़ा 3 हजार रुपए तथा कुटज (छाल) एक हजार 100 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी। इसके अलावा अश्वगंधा 32 हजार 500 रुपए, आंवला कच्चा 2 हजार 800 रुपए, सवई घास एक हजार 400 रुपए, तथा कांटा झाडू 2 हजार 300 रुपए, प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी। इसी तरह तिखुर प्रति क्ंिवटल 2 हजार 500 रुपए, बीहन लाख-कुसमी प्रति क्ंिवटल 30 हजार रुपए तथा बीहन लाख-रंगीनी प्रति क्ंिवटल 22 हजार रुपए की दर पर क्रय की जाएगी। इसके अलावा बेल (कच्चा) एक हजार रुपए तथा जामुन (कच्चा) 2 हजार 300 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी।

अब तक इन वनोपजों की हो रही थी खरीदी
छत्तीसगढ़ राज्य में इसके पहले खरीदी की जाने वाली 31 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, ईमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा) की खरीदी की जा रही थी। इसके अलावा जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित), गिलोय तथा भेलवा, वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज की खरीदी की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

Breking News: निरंजन दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी आयुक्त बनाया
गुस्ताखी माफ: जो भी करें मर्यादा में रह कर करें
पैसे ले कर आतंकियों को सुरंग पार कराता था डीएसपी, शुरुआती जांच में हुआ खुलासा
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत
कोरोना को हराने तीसरे चरण में सुबह-सुबह सेनेटाईजेशन…. शासन-प्रशासन की बीच की कड़ी बन विधायक वोरा कर रहे हैं जनता की मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 80 percent work of Shaurya Memorial and Shaheed Park completed शौर्य स्मारक व शहीद पार्क का 80 फीसदी कार्य पूरा: सीएम भूपेश बघेल करेंगे जनता को समर्पित
Next Article Tourism Rath Yatra and Bike Rally will start from both ends उत्तर-दक्षिण छत्तीसगढ़ का चंदखुरी में होगा मिलन, वृक्ष रोपकर मनाया जाएगा दो वर्ष पूरे होने का उत्सव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?