ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुली नंबर 1 का ये एक्सपेरिमेंट कामयाब हुआ तो देश में बदल जाएगी सिनेमा देखने की तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कुली नंबर 1 का ये एक्सपेरिमेंट कामयाब हुआ तो देश में बदल जाएगी सिनेमा देखने की तस्वीर

By @dmin
Published: November 22, 2020
Share
SHARE

वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म ‘कुली नंबर 1 के निर्माता वाशु भगनानी और निर्देशक डेविड धवन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर एक ऐसा प्रयोग करने की कोशिश में हैं जो कामयाब हुआ तो देश में सिनेमा कारोबार की तस्वीर बदल सकती है। कोशिशें चल रही हैं कि फिल्म ‘कुली नंबर 1 ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में भी रिलीज हो। अभी जो फिल्में सीधे ओटीटी प्लेटफॉम्र्स पर रिलीज हो रही हैं उन्हें सिनेमाघरों में आने की इजाजत नहीं है और जो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं, उनके ओटीटी पर आने की एक समय सीमा है।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने साफ कर दिया है कि वह ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। इसलिए, फिल्म ‘कुली नंबर 1 के निर्देशक और निर्माता ने मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों से बात न करके, सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों से बातचीत शुरू की है। और अच्छी बात यह है कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिक भी इस फिल्म को लेने के लिए तैयार हैं। क्योंकि, उनके सिनेमाघर अब तक घाटे में ही चल रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह फिल्म सिनेमाघरों की ओर दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहेगी।

वहीं, फिल्म वितरक मोहम्मद असलम का कहना है कि अगर ‘कुली नंबर 1 जैसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो बेशक इससे दर्शक जुटेंगे। असलम ने कहा, ‘लक्ष्मी जैसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो गई। अगर यह फिल्म ओटीटी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई होती तो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में तहलका मच सकता था। लेकिन, इस बारे में किसी ने सोचा ही नहीं। अब ‘कुली नंबर 1 के निर्माता बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इसके विकल्प थोड़े कम बचते हैं। क्योंकि, वह ओटीटी के साथ पहले ही सौदा कर चुके हैं।
हालांकि, ओटीटी के सूत्रों ने बताया कि ‘कुली नंबर 1 को सिनेमाघरों में भी रिलीज करने को लेकर बातचीत तो चल रही है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस बारे में अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगा। फिलहाल इंतजार करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि ऐसा ही एक सौदा हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में से एक ‘वंडर वुमन 1984 के निर्माताओं ने किया है। यह फिल्म 16 दिसंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होना शुरू होगी और 25 दिसंबर को यह फिल्म अमेरिका में एक साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म एचबीओ मैक्स और सिनेमाघरों में भी दस्तक देगी।

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : अपनी मौत की साजिश रचने 90 साल की वृद्धा की ले ली जान… जानिए क्या है पूरा मामला
सुकमा में 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 महिला व 17 पुरुष नक्सली शामिल
प्रदेश में पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक 71.51 लाख टीके लगाए गए… 45 वर्ष से अधिक के 45.33 लाख नागरिकों और 18-44 आयु वर्ग में 8.64 लाख युवाओं का टीकाकरण
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिगेज ने जीता सभी का दिल
महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए सद्भावना मार्च का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिना खान ने नेहा कक्कड़ के गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
Next Article बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम शुरू करना चाहती हैं नई जिंदगी, फैंस से मांगी मदद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?