ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर गौठान को सक्रिय कर बनाए स्वावलंबी : मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

हर गौठान को सक्रिय कर बनाए स्वावलंबी : मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: November 21, 2020
Share
SHARE

मुख्यमंत्री द्वारा कृषकों को पैरादान करने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत 51 हजार 286 पशुपालक हितग्राहियों को गोबर खरीदी में छह करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। राज्य में इसे मिलाकर अब तक एक लाख 32 हजार गोबर विक्रेताओं को 53 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि का भुगतान हो चुका है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की ग्रामीण बहुल अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में गोधन न्याय योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है। यही वजह है कि सभी वर्ग के लोग इस योजना के प्रति विशेष रूचि दिखा रहे हैं और वे इससे जुड़कर तेजी से आय अर्जित करने लगे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के सभी गोठानों को सक्रिय कर शीघ्रता से स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए गोठानों की समितियों सहित स्व-सहायता समूहों को कृषि महाविद्यालय और कृषि विज्ञान केन्द्रों से भी जोड़कर और अधिक सक्रिय तथा गतिशील बनाया जाए। गौठानों के स्वावलंबी होने पर उन्हें शासन से राशि की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपनी गतिविधियों का समयबद्ध ढंग से संचालन कर अधिक से अधिक आय अर्जित कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान गौठानों में मवेशियों के चारा की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पशुपालक कृषकों से पैरादान करने की अपील भी की। उन्होंने गौठानों में गोबर की आवक और मवेशियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट टांके के निर्माण के लिए भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोबर की आवक की हिसाब से बड़े-बड़े गांव के गौठानों और प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में गोबर गैस संयंत्र की स्थापना भी की जाए। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में अब तक स्वावलंबी बन चुके 43 गौठानों की भी सराहना की और इसके लिए संबंधित गौठानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इनमें सरगुजा जिले में 28 गौठान, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 6 गौठान, बालोद जिले में 5 गौठान और सूरजपुर तथा कबीरधाम जिले में 2-2 गौठान शामिल है।

इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने गोधन न्याय योजना को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ग्रामीणों को योजना की शुरूआत से ही काफी लाभ मिल रहा है। इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा संचालित अभिनव ‘गोधन न्याय योजनाÓ की चर्चा अब देश की राजधानी दिल्ली तक होने लगी है। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि गोधन न्याय योजना से राज्य में पशुपालन को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हुए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 6 हजार 430 गौठान बनाए गए हैं। इसमें से सक्रिय गौठानों की संख्या 3 हजार 726 है। अब तक 26 लाख 76 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसमें पशुपालकों को 53 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण: लोक निर्माण मंत्री
कहीं शराब की आदत न छुड़वा दे पत्नी, यह सोचकर पति ने किया ऐसा कांड…. आप भी जानें पति ने कैसे की हैवानियत
रायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं
Bhilai : शारदापारा में नाबालिग की हत्या के आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर, “रघुनंदन वंदन” कार्यक्रम में विधायक रिकेश का ऐलान
किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड के लिए सीमा पर कई राज्यों से पहुंचे किसान… दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है राज्य सरकार: डहरिया
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced देश में कोरोना : सामने आए 46232 मामले, 564 की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?