ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत-जापान का संयुक्त समारोह, विशेषज्ञों ने कहा- विज्ञान और टेक्नोलॉजी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जरूरत है चुनौतियों के समाधान की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत-जापान का संयुक्त समारोह, विशेषज्ञों ने कहा- विज्ञान और टेक्नोलॉजी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जरूरत है चुनौतियों के समाधान की

By @dmin
Published: March 9, 2021
Share
patients recovering rapidly amid corona infection
patients recovering rapidly amid corona infection
SHARE

नईदिल्ली (पीआईबी) । भारत-जापान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संयुक्त समारोह में विशेषज्ञों ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया है। जापान में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कहा कि लैंगिक असमानता एक अंतरराष्ट्रीय विषय है और इसे बहुपक्षीय मंचों पर उठाने की जरूत है। संजय वर्मा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग के किरण डिविज, टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास तथा जापान सरकार के जापान साइंस और टेक्नोलॉजी एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने लैंगिक असमानता की तुलना साइकिल से करते हुए कहा कि जिस तरह केवल एक पहिए पर साइकिल नहीं दौड़ सकती उसी तरह देश और समाज के विकास और प्रगति के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलों के लिए अनेक चुनौतियां हैं जो कि सांस्कृतिक हैं और विज्ञान तथा टेक्नोलॉजी विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस महिलाओं के लिए अगली पीढ़ी का रोलमॉडल बनाने और विज्ञान, टेक्नोलॉजी तथा नवाचार में महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने पर है। उन्होंने कहा कि हमने जेंडर एडवांस्मेंट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंस्टीट्यूशंस (जीएटीआई) लांच किया है। इससे संस्थान स्तर पर परिवर्तन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जहां शिक्षा जगत, उद्योग तथा अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाएं महिलाओं को विश्वास और अवसर मिले, नवाचार और स्टार्टअप में महिलाओं को प्रोत्साहन मिले और उन्हें अपनी पूरी क्षमता के उपयोग करने में सहायता प्राप्त हो।
जापान सरकार के डायरेक्टर जनरल जेंडर इक्वालिटी ब्यूरो, कैबिनेट कार्यालय तोमोको हयाशी ने कहा कि जापान में कोविड-19 का बड़ा असर महिलाओं पर विशेषकर गरीब महिलाओं पर पड़ा है। सिंगल पैरेंट के घरों की संख्या, अवसाद, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा बढ़ी है। जापान सरकार ने इनसे निपटने का निर्णय लिया है और लिंग के कारण महिलाओं की पीड़ा रोकने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए नए कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए जापान सरकार की जापान साइंस और टेक्नोलॉजी एजेंसी के अध्यक्ष डॉक्टर मिशिनारी हमाकुची ने कहा कि हमें महिला अनुसंधानकर्ताओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने प्रतिभाशाली महिला अनुसंधानकर्ता के लिए पुरस्कार प्रारंभ किया है और हम जापान में नई महिला प्रतिभा पाने में सफल हुए हैं।
जापान सरकार के साइंस और टेक्नोलॉजी पॉलिसी ब्यूरो, एमईएक्सटी, स्ट्रैटिटिक्स प्रोग्राम डिविजन (रिसर्ज एंड सिस्टम रिफॉर्म) के निदेश सानू ताकिको ने हाल के वर्षों में किए गए परिवर्तनों की चर्चा की। भारत सरकार के विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग के किरण तथा इंस्पायर के प्रमुख और सलाहकार डॉक्टर संजय मिश्रा ने एसटीईएम में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व की समस्या से निपटने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रमों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और सभी मंत्रालयों के प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी आदर्श स्थिति में आ गई है। लेकिन डेटा से जानकारी मिलती है कि एसटीईएम के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। प्रारंभिक स्तर पर समस्याओं से निपटने के लिए विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग के डब्ल्यूओएस-सी कार्यक्रम में सफलता पाने वाली महिलाओं की 100 सफलता गाथा पर एक पुस्तिका विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग की स्वायत्त संस्था टीआईएएफएसई द्वारा आयोजित महिला दिवस समारोह में जारी की गई।

जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Weather Update: भारी बारिश लेकर आए दो चक्रवाती तूफान
बार्सिलोना के साथ क्या आगे भी बने रहेंगे लियोनेल मेस्सी, भविष्य में जा सकते हैं अमेरिका
इस साल नई दिल्ली पर केंद्रित होगी वॉशिंगटन की कूटनीति, अमेरिका बोला-भारत का बढ़ रहा दुनिया में कद
नाकाम हुई दिल्ली को दहलाने की साजिश, स्पेशल सेल ने जैश के दो आतंकियों को पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Major accident: house collapses, two girl including two woman died नीति आयोग और आरएमआई इंडिया ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वित्त जुटाने जारी की नई रिपोर्ट…. 2030 में 3.7 लाख करोड़ रुपए का होगा भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार
Next Article During the discussion on the Bill in the House, CM Baghel said सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ का नया बजट ग्लोबल-मानवता और लोकल-जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करने वाला

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?