ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरेंद्र मोदी और भूटान के पीएम ने किया दूसरे चरण के RuPay कार्ड का शुभारंभ, ऐसे होगा फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नरेंद्र मोदी और भूटान के पीएम ने किया दूसरे चरण के RuPay कार्ड का शुभारंभ, ऐसे होगा फायदा

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
नरेंद्र मोदी और भूटान के पीएम ने किया दूसरे चरण के RuPay कार्ड का शुभारंभ, ऐसे होगा फायदा
नरेंद्र मोदी और भूटान के पीएम ने किया दूसरे चरण के RuPay कार्ड का शुभारंभ, ऐसे होगा फायदा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने भूटानी समकक्ष लोटे शेरिंग के साथ दूसरे चरण के तहत रुपे कार्ड (RuPay Card) का शुभारंभ किया। इसके जरिए भूटान के नागरिक भारत में रुपे नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और शेरिंग ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्ड को लॉन्च किया।

2019 में हुआ था पहले चरण के रुपे कार्ड का शुभारंभ
इससे पहले साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा के दौरान पहले चरण के रुपे कार्ड का शुभारंभ किया था। पहले चरण के तहत भारत के नागरिक भूटान के एटीएम और प्वाइंट ऑफ सेल मशीन (PoS) पर लेनदेन के लिए सक्षम हुए थे।
इस संदर्भ में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पहले चरण में भारत के नागरिक पूरे भूटान में रुपे कार्ड का इस्तेमाल एटीएम नेटवर्क के उपयोग के लिए कर सकते थे, जबकि दूसरे चरण में भूटानी नागरिक भारत में रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम नेटवर्क के उपयोग कर सकेंगे।

Delhi: Prime Minister Narendra Modi and his Bhutanese counterpart Lotay Tshering virtually launch RuPay Card phase-2 in Bhutan. pic.twitter.com/ekBwtsEam3

— ANI (@ANI) November 20, 2020

क्या है रुपे कार्ड?
यह एक घरेलू प्लास्टिक कार्ड है, जिसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य पेमेंट सिस्टम का एकीकरण करना है। एसबीआई जैसे बड़े बैंक से लेकर देश के सभी प्रमुख बैंकों ने रुपे डेबिट कार्ड जारी किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात पश्चिम एशिया का पहला देश बना था, जिसने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भारतीय प्रणाली को अपनाया था। 

महामारी से मजबूत होकर निकलेगा भारत- शेरिंग 
इस दौरान भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने महामारी से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी के घर से नेतृत्व करने के लिए बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे यकीन है कि भारत महामारी से बहुत मजबूत होकर निकलेगा। भारत टीके विकसित करने में अग्रणी है और यह हम सभी के लिए आशा का स्रोत है। आगे उन्होंने कहा कि भूटान के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने के आश्वासन के लिए हम आपके और आपके सरकार के आभारी हैं।

We're thankful to you and your govt for the assurance to make the vaccine available for Bhutan,once they are ready for clinical use: Prime Minister of Bhutan Lotay Tshering https://t.co/arp7oSf6z3

— ANI (@ANI) November 20, 2020
गोधन न्याय योजना और गौठान की गतिविधियों का राजस्थान के 12 आईएएस अधिकारियों ने किया अवलोकन…. संचालित गतिविधियों को अधिकारियों ने सराहा
Bhilai Breaking : पिता के इलाज के लिए एम्स जा रहे इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत, डबरापारा चौक खुर्सीपार में हुआ हादसा
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति धनकड़ से की मुलाकात
Himachal Pradesh विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, 62 उम्मीदवार घोषित… पूर्व सीएम का टिकट कटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SEBI ने सहारा के सुब्रत राय से कहा, गिरफ्तारी से बचना है तो 626 अरब रुपये जमा करें SEBI ने सहारा के सुब्रत राय से कहा, गिरफ्तारी से बचना है तो 626 अरब रुपये जमा करें
Next Article लव जिहाद कानून: फैमिली कोर्ट के पास होगा विवाह को रद्द करने का अधिकार, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी लव जिहाद कानून: फैमिली कोर्ट के पास होगा विवाह को रद्द करने का अधिकार, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?