ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टूलकिट मामला: दिशा रवि को एक लाख के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टूलकिट मामला: दिशा रवि को एक लाख के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
टूलकिट मामला: दिशा रवि को एक लाख के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत
टूलकिट मामला: दिशा रवि को एक लाख के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। टूलकिट एडिट करने की आरोपी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा की अदालत ने एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार फिलहाल उन्हें जेल जाना होगा जहां से कागजी कार्रवाई के बाद दिशा की आज शाम या कल सुबह तक रिहाई हो सकेगी।
पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि किसानों के आंदोलन के समर्थन को लेकर तैयार की गई ‘टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट’ की जांच के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के कार्यालय पहुंची जहां उनसे निकिता और शांतनु को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हुई।

Toolkit case: Disha Ravi produced before Patiala House Court at the end of her one-day police custody. pic.twitter.com/FOm7Gzl6Vb

— ANI (@ANI) February 23, 2021

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को रवि को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने कहा था कि दिशा का मामले में अन्य आरोपियों निकिता जैकब और शांतनु मुलुक के साथ आमना-सामना कराना है।
जैकब और मुलुक सोमवार को जांच में शामिल हुए थे। द्वारका में दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के कार्यालय में उनसे पूछताछ की गई। पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा साझा किए गए ‘टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट’ की जांच के मामले में दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरू की कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया था जबकि जैकब और मुलुक को अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी थी।
पुलिस ने आरोप लगाया था कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के नाम पर भारत में हिंसा और अशांति फैलाने की साजिश के तहत यह टूलकिट तैयार की गई। केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी बीच शांतनु मुलुक ने दिल्ली की अदालत में अपनी जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 24 फरवरी को सुनवाई होगी।

ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर में
कांग्रेस में वापसी के बाद मनोज पाण्डेय को मिली बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी, विधायक देवेन्द्र की अनुशंसा पर बने प्रभारी
shreekanchanpath 321 # 04 Sep 2024
राज्य में महिलाओं को उद्योग, व्यवसाय एवं व्यापार में मिलेगा बढ़ावा, योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श शुरू
Khel Ratna Award 2021: राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा से हुई शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे लोगों की होगी कोविड स्क्रीनिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग…. मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?