ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाहरुख के प्रशंसकों के लिए अब होगी असली दीवाली, किंग खान ने शुरू की ‘पठान’ की शूटिंग
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शाहरुख के प्रशंसकों के लिए अब होगी असली दीवाली, किंग खान ने शुरू की ‘पठान’ की शूटिंग

By @dmin Published November 18, 2020
Share
SHARE

जिस खबर का इंतजार सिनेप्रेमियों को काफी लंबे समय से था, आखिरकार वह पल अब आ ही गया। हिंदी फिल्मों के बदशाद रह चुके अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग बुधवार से शुरू कर दी है। फिल्म की निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने अब तक शाहरुख के साथ बनने वाली इस फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। और न ही शाहरुख की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई खबर सामने आई है। लेकिन, हिंदी फिल्मों के इन दोनों दिग्गजों ने साथ मिलकर गुप्त तरीके से काम शुरू कर दिया है।

शाहरुख खान के प्रशंसक महीनों से इंतजार कर रहे थे कि शाहरुख कब अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे? शाहरुख ने अपना काम जरूर चुपचाप शुरू कर दिया लेकिन इतनी बड़ी बातें कहां छुपती हैं? सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शाहरुख ने मुंबई में स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में ही शुरू की है।

शुरुआत का शेड्यूल लगभग दो महीने लंबा होगा। फिल्म में शाहरुख के साथ नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और हैंडसम हंक जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म ‘पठान’ में दीपिका शाहरुख के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाएंगी जबकि जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में रहेंगे। जॉन इस समय लखनऊ में अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग मिलाप जावेरी के निर्देशन में कर रहे हैं।

वहीं, दीपिका भी शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ व्यस्त हैं। ‘पठान’ का शुरुआती शेड्यूल ज्यादातर शाहरुख अकेले ही पूरा करेंगे। जॉन और दीपिका बाद में इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। शाहरुख बहुत दिन बाद काम पर लौटे हैं इसलिए ज्यादा हो हल्ला नहीं करना चाहते थे। यही कारण है कि उनकी तरफ से इस खबर की कोई जानकारी नहीं दी गई।

वर्ष 2018 में आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जीरो’ के बाद से शाहरुख खान बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब ही रहे। शाहरुख के प्रशंसक तब से उनकी अगली फिल्म की बाट जोह रहे हैं लेकिन शाहरुख ने अब तक अपनी तरफ से किसी फिल्म की घोषणा नहीं की। अब भी उन्होंने बिना घोषणा के अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान शाहरुख खान को कई बड़े निर्माताओं और निर्देशकों ने फिल्मों की पटकथा सुनाईं। लेकिन, सिद्धार्थ आनंद की इस कहानी से शाहरुख ज्यादा प्रभावित हुए इसलिए सबसे पहले उन्होंने इस फिल्म को चुना। शाहरुख ने राजकुमार हिरानी और एटली की फिल्में भी साइन की हैं।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin November 18, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान
Next Article श्रीकंचनपथ 36 # 18 November 2020
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?