ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को नहीं बचा पाई रेस्क्यू टीम… 90 घंटे बाद निकाला गया मासूम को…. सीएम ने की 5 लाख मुआवजे की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को नहीं बचा पाई रेस्क्यू टीम… 90 घंटे बाद निकाला गया मासूम को…. सीएम ने की 5 लाख मुआवजे की घोषणा

By @dmin
Published: November 8, 2020
Share
CBSE 10th: Tenth result was better than last year
CBSE 10th: Tenth result was better than last year
SHARE

टीकमगढ़ (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे चार साल के प्रहलाद को 90 घंटे बाद निकाल तो लिया गया, लेकिन वह जिंदा नहीं बचा। बोरवेल से निकालने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
बोरवेल में फंसे प्रहलाद को बचाने के लिए 90 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे एनडीआरएफ की टीम ने खुदाई रोक दी थी। इसके बाद देर रात झांसी से एक्सपर्ट की टीम आई, जिन्होंने मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए सुरंग की दिशा तय की। इसके बाद दोबारा खुदाई शुरू की गई और तड़के तीन बजे बच्चे को निकाला गया।  

बुधवार शाम से ही नहीं थी कोई हलचल
कलेक्टर आशीष भार्गव ने बताया कि बुधवार शाम से ही बालक की कोई हलचल नहीं थी। वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था और 59 फीट नीचे फंस गया था। उसे निकालने के लिए सेना व अन्य एजेंसियों की मदद से बड़ा अभियान चलाया गया, लेकिन उसे जीवित नहीं निकाला जा सका। इस घटना पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया। साथ ही सीएम ने प्रहलाद के परिवार को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया साथ ही खेत में नया बोरवेल बनाने का भी आश्वासन दिया।

रायपुर जंगल सफारी की बाघिन ‘बिजली’ की वनतारा में मौत, इलाज के लिए चार दिन पहले किया गया था रवाना
माता कौशल्या महोत्सव: चंदखुरी में दिखेगी लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनवास की झलकियां
पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों का अभियान जारी
निकायों में विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना: सीएम ने कहा- निकायों में तेजी से हो विकास…. इन निकायों को मिलेंगे इतने करोड़ रुपए
प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण अब 30 अक्टूबर तक… क्वांटिफायबल डाटा आयोग ने सर्वेेक्षण की तिथि बढ़ाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे : लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल लोकवाणी की 12 वीं कड़ी में सीएम बघेल ने कहा: बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम गुजरात को पीएम मोदी की सौगात, रोफैक्स फेरी सर्विस का किया उद्घाटन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?