भिलाई। सांसद विजय बघेल की तबीयत बिगडऩे पर आज सेक्टर-9 अस्पताल से उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है। पिछले 4 दिनों से वे सेक्टर-9 अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इस बीच उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में रायपुर के एम्स ले जाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सांसद विजय बघेल को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा भी उन्हें कई दिक्कते हो रही थी। सेक्टर -9 अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना देर किए उन्हें एम्स रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल से उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। सांसद बघेल का टेस्ट भी किया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। बताया जा रहा है कि ज्यादा दिक्कतें होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है।





