ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करवा चौथ के दिन फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिलीं कारोबारी दंपति की लाशें, चेरी काउंटी सोसायटी की घटना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

करवा चौथ के दिन फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिलीं कारोबारी दंपति की लाशें, चेरी काउंटी सोसायटी की घटना

By @dmin
Published: November 4, 2020
Share
करवा चौथ के दिन फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिलीं कारोबारी दंपति की लाशें, चेरी काउंटी सोसायटी की घटना
करवा चौथ के दिन फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिलीं कारोबारी दंपति की लाशें, चेरी काउंटी सोसायटी की घटना
SHARE

ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। करवा चौथ के दिन ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी के फ्लैट के अंदर कारोबारी दंपति के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटिंग सोसाइटी में एक कारोबारी पति-पत्नी की लाश टॉवर नंबर-2 के नौवें फ्लोर के एक फ्लैट से बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी दंपति की अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को कथित तौर पर उनके फ्लैट में घुसकर हत्या कर दी। दोनों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से वार कर हत्या की गई है। मृतकों की पहचान विनय गुप्ता (55) और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस, डॉग्स स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्सपट्र्स और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस की ये टीमें घटनास्थल से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस हत्यारों का सुराग तलाशने के लिए बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इस फ्लैट में बुजुर्ग दंपति के साथ और कौन रहता था फिलहाल इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद हाउसिंग सोसाइटी में सनसनी फैली हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि यह हत्या किन कारणों से हुई, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजनांदगांव में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: चेहरे और पेट पर चाकू से किए कई वार… मौके पर हुई मौत… एक साथी घायल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
सीरम ने चेन्नई के प्रतिभागी के साइड-इफेक्ट के दावे को नकारा, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी
पेशाब में खून का जाना हो सकता है इस बड़ी बीमारी का लक्षण
50 हजार रुपए में अग्निवीर बनाने का दावा कर रहा था सेना का जवान, सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी रह गई हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, बचाने के लिए सेना भी पहुंची, सीएम बोले-प्रह्लाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, बचाने के लिए सेना भी पहुंची, सीएम बोले-प्रह्लाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा
Next Article Bihan Bazaar has been decorated in the district panchayat premises जिला पंचायत परिसर में सज गया है बिहान बाजार…. 5 से 8 नवंबर तक दोपहर 12 से 8 बजे खुला रहेगा बिहान बाजार… जाने इस बाजार की खासियत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?