ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत नौ झुलसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत नौ झुलसे

By @dmin
Published: November 4, 2020
Share
अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत नौ झुलसे
अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत नौ झुलसे
SHARE

कुशीनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बुधवार सुबह कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मंदिर वार्ड में एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जबकि घायल लोग पड़ोस के ही हैं। घटना में मकान के अंदर की दीवार भी गिर गई है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर निवासी जावेद के घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार चल रहा था। बुधवार की भोर में घर के अंदर तेज धमाका हुआ। आस-पास के मकान भी इस धमाके में क्षतिग्रस्त हो गए।
धमाके के बाद पूरे कस्बे में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस मकान के अंदर घुसी तो चारों तरफ ईंट, बारूद व अन्य सामान बिखरे पड़े थे।
इस हादसे में अनवरी पत्नी जावेद, नाजिया पुत्री जावेद, जावेद पुत्र अनवर तथा जावेद की मां फातिमा की मौत हो गई है। इसके अलावा आजाद, रामसजन, नेहा, प्रियंका, चंदन, साहिन, समां, चांदनी, अफसाना आदि घायल हैं। जावेद के बगल में अलीहसन का घर है जिनके मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक रितेश सिंह, बीट हेड कांसटेबल मानिक चंद, कांसटेबल संतोष कुमार, कांसटेबल मनीष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना की जांच क्षेत्राधिकारी कसया से द्वारा की जा रही है।

421 इंजीनियरों को वर्षों बाद मिला समयमान वेतनमान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया दीर्घकालीन सेवाओं का सम्मान
सीरम इंस्टीट्यूट ने भी मांगी कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत, बनी पहली स्वदेशी कंपनी
दुर्ग में पकड़ाया नशे का सौदागर, 72 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
आज से दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर पीएम मोदी, ममता के साथ साझा कर सकते हैं मंच
चल पड़ा थप्पड़ों का सिलसिला: अब एमपी के शाजापुर में महिला अधिकारी ने युवक को मारा थप्पड़, विडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एलएसी पर भीषण ठंड से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार…. अमेरिका से मिले हैं खास गर्म कपड़े
Next Article तीन दिवसीय नेपाल दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, मजबूत रिश्तों की जताई उम्मीद तीन दिवसीय नेपाल दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, मजबूत रिश्तों की जताई उम्मीद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?